UP: अब स्कूलों की मान्यता के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, इस नई व्यवस्था से काम हुआ बेहद आसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/प्रयागराज. विद्यालय खोलने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब उन्हें मान्यता संबंधित एनओसी लेने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वह घर बैठे ही आवेदन करके आसानी से इसे प्राप्त कर सकेंगे. यूपी बोर्ड से स्कूलों की मान्यता संबंधित सभी काम ऑनलाइन होंगे. इसके लिए एनआईसी लखनऊ की टीम एक अलग से पोर्टल तैयार कर रही है. खास बात यह है कि पोर्टल के माध्यम से ही विभिन्न विभागों से एनओसी भी दिए जाएंगे.

बोर्ड सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों की ईमेल आईडी भेजने को कहा है, जिस पर सत्यापन के लिए कागजात भेजे और मंगवाए जाएंगे. मान्यता की संपूर्ण प्रक्रिया को एंड टू एंड ऑनलाइन किए जाने के लिए इन ईमेल आईडी को पोर्टल से इंटीग्रेट कराया जाएगा.

ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जा रही

मान्यता के लिए भवनों का निर्माण नेशनल बिल्डिंग कोड 2005 में निर्धारित मानकों के अनुसार होने एवं अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था होने संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी होता है. इसके लिए आवेदित संस्थाओं को चक्कर न लगाना पड़े. इसलिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई जा रही है. विद्यालय खोलने वालों के लिए इस प्रक्रिया से उन्हें कई समस्याओं का समाधान मिलेगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें