Gadar-2 Film Controversy: सनी देओल की ‘गदर-2’ फ‍िल्‍म के सीन पर खड़ा हुआ व‍िवाद, SGPC गुरुद्वारे में फिल्‍माए सीन पर भड़की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

2001 में बनी ‘गदर-एक प्रेम कथा’ के 22 साल बाद फिल्म का सीक्वल बना है.
गुरुद्वारे में एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे सनी देओल
SGPC की आपत्‍त‍ि-ऐसे सीन गुरुद्वारे में नहीं दर्शाए जा सकते, कार्रवाई की मांग

एस. सिंह

चंडीगढ़. पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट (Gurdaspur MP) से सांसद और फ‍िल्‍म अभ‍िनेता सनी देओल (Sunny Deol) संसदीय क्षेत्र से नदारद रहने को लेकर पहले ही व‍िवादों में चल रहे थे. लेक‍िन अब अपनी आने वाली फ‍िल्‍म ‘गदर-2’ (Gadar-2 Film Scene Controversy) के एक सीन को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के न‍िशाने पर आ गए हैं. इस सीन को लेकर सनी देओल व‍िवादों में घ‍िर गए हैं. एसजीपीसी ने फिल्म के उस सीन पर कार्रवाई करने की मांग की है जिसमें वह गुरुद्वारे में एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं. फिल्म का यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद एसजीपीसी एक्शन में आ गई है.

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर लगे खालिस्तान के नारे, कौमी संदेश में जत्थेदार ने सिखों को पढ़ाया एकजुटता का पाठ

एसजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सनी देओल और अमीषा पटेल के इस सीन पर एसजीपीसी को आपत्ति है. उन्होंने कहा कि इस तरह के सीन गुरुद्वारे में नहीं दर्शाए जा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि 2001 में बनी ‘गदर-एक प्रेम कथा’ के 22 साल के बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है. माना जा रहा है कि यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी.

” isDesktop=”true” id=”6452335″ >

सनी देओल हाल ही फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में चंडीगढ़ में थे और उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि वह संसदीय क्षेत्र का भी दौरा करेंगे, लेकिन वह सीधे मुंबई चले गए. सनी देओल गुरदासपुर चुनाव जीतने के बाद से क्षेत्र से नदारद रहे हैं. सनी देओल को आखिरी बार गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र (Gurdaspur Parliamentary Constituency) में लोगों ने करीब 3 साल पहले देखा था. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने ज्यादातर समय हिमाचल के मनाली में बिताया है.

कोरोना काल के दौरान भी उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र की ओर एक बार भी रुख नहीं किया था. कई बार उनके संसदीय क्षेत्र में उनकी गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए जा चुके हैं. पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उनकी संसदीय क्षेत्र से गैर मौजूदगी को लेकर कहा है कि वह अपने क्षेत्र के 2 उपायुक्त और 3 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के नाम तक नहीं जानते हैं.

Tags: Amisha patel, Gadar, Punjab news, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें