
राजनीति में विरोधी पार्टी के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी एक दूसरे का सम्मान करते देखे गए हैं. लेकिन कई बार ऐसा देखना भी मुश्किल होता है. ऐसा ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी के बीच देखने को मिलता है. कई मौकों पर ममता बनर्जी ने पीएम को केवल उनके पद की वजह से ही सम्मान देने से कन्नी काटी है. लेकिन कम लोग जानते हैं ममता बनर्जी पिछले 12 सालों से लगातार हर मौसम में प्रधानमंत्री को आम भेंट स्वरूप दिल्ली भिजवा रही हैं. और ऐसा उन्होंने पीएम से विरोध के बाद भी जारी रखा है. आखिर ये कौन से आम हैं और इनकी क्या खासियत है.
कौन से आम भेजे हैं
दरअसल ममता बनर्जी ने इसी हफ्ते चार किलोग्राम की मात्रा में हिमसागर, लक्षमणभोग, और फाजली प्रजाति के आम प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली के पते पर बढ़िया तरीके गिफ्ट पैकेज करवाकर भिजवाए हैं. इसी तरह का तोहफा बंगाल की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़सिंह को भी भिजवाए हैं.
खासे लोकप्रिय आम हैं ये
लेकिन प्रधानमंत्री को आम भिजवाए जाने से इस खबर ने कौतूहल पैदा कर दिया है. आमों में वैसे तो कई तरह के आम लोकप्रिय हैं, लेकिन हिमसागर, लक्षमणभोग, और फाजली की नस्लें बहुत ही बढ़िया आमों में गिनी जाती है. पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में पैदा होने वाले इन नस्लों के ये आम हर जगह पसंद किए जाते है. आमों को विदेशों तक में निर्यात किया जाता है.
कैसा होता है हिमसागर आम
हिमसागर आम बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल में पैदा किया जाने वाला लोकप्रिय आम है. बहुत सारे लोग इसे सर्वेश्रेष्ठ आम मानते हैं. इसका रंग पीला से लेकर नारंगी तक होता है और इस आम की खास बात यह होती है कि इसमें रेशे नहीं होते हैं. मध्यम आकार का यह आम 250 से 350 ग्राम के वजन का है जिसका 77 फीसद हिस्सा गूदा होता है.
.
Tags: India, Indian politics, Pm narendra modi, Politics, Research, West bengal
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 10:27 IST








