गोविंदा के घर की नौकरानी बनी फैन, करने लगी थी झाड़ू-पोछा काम, जब खुली पोल तो दंग रह गए एक्टर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: बॉलीवुड के दमदार सितारों में से एक गोविंदा 90 के दशक में सुपरस्टार थे. उस समय उनके स्टारडम के सामने बाकी फिल्मी स्टार्स कुछ भी नहीं थे. एक दौर ऐसा था जब गोविंदा की हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होती थीं. लड़कियां उनकी एक झलक पाने के लिए तरसती थी. इस बीच गोविंदा की मुलाकात अपनी एक ऐसी फीमेल फैन से हुई, जिसे देखकर वह खुद भी दंग रह गए थे. उन्हें यकीन नहीं हुआ कि कोई अपने फेवरेस्ट स्टार के लिए इस हद तक कैसे जा सकता है.

झूठ बोलकर गोविंदा के घर के अंदर पहुंची फैन
दरअसल, गोविंदा के करीब रहने के लिए एक फीमेल फैन झूठ बोलकर उनके घर के अंदर तक पहुंच गई थी. यहां तक कि उसने गोविंदा के घर में बतौर हाउस हेल्प काम करना शुरू कर दिया था. जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को फैन की सच्चाई पता चला, तो दोनों हैरान रह गए. दिलचस्प बात ये है कि वह लड़की एक बड़े अमीर परिवार से थी.

Tags: Bollywood, Entertainment news., Govinda

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें