PHOTOS: तो नहीं जा पा रहे केदारनाथ धाम? जानें क्या है वजह, रजिस्ट्रेशन के लिए कब तक करना है इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 10 जून तक निलंबित कर दी गई है. सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर फिलहाल रोक लगा दी है. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है. चार धाम यात्रा में चार पवित्र मंदिर शामिल हैं: गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ. अक्षय तृतीया के शुभ दिन 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भक्तों के लिए खोले गए थे. केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे.

01

केदारनाथ धाम यात्रा (Kedarnath Dham Yatra) के लिए ऑफलाइन पंजीकरण 10 जून तक और ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून तक निलंबित कर दी गई है.

02

जिन भक्तों ने पहले से पंजीकरण कराया है वे धाम में दर्शन कर सकते हैं. पर्यटन विभाग के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए अब तक 41 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है.

03

सरकारी अधिकारियों ने कहा, उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है और अब तक 40 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है.

04

सरकार ने कहा, अब तक सबसे ज्यादा 7.13 लाख तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं. सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 15 जून तक केदारनाथ धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर फिलहाल रोक लगा दी है.

05

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मौसम साफ होने पर रोजाना 60 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें