Sanjeev Jeeva Murder: अल्फा रिवॉल्वर से हुई संजीव जीवा की हत्या, बड़ा सवाल- हत्यारे के पास पहुंची कैसे?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



लखनऊ. गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा की बुधवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी के दौरान वकील के भेष में आए शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी. शूटर विजय यादव को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. अब जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. जीवा की हत्या .357 बोर की अल्फा रिवॉल्वर से हुई, जो कि चेक रिपब्लिक में बनी है. इस रिवॉल्वर की कीमत 5 से 6 लाख रुपए है और यह भारत में प्रतिबंधित नहीं है. इसका एक कारतूस डेढ़ से दो हज़ार रुपए का मिलता है. आमतौर पर ये रिवॉल्वर पंजाब में लोग शौकिया रखते हैं. बड़ा सवाल ये है कि विजय यादव जैसे साधारण आदमी को ये रिवॉल्वर कहां से मिली?

पुलिस के मुताबिक 7 जून) दोपहर करीब 3:55 बजे गैंगस्टर संजीव उर्फ जीवा को लखनऊ सिविल कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. जैसे ही वह कोर्ट पहुंचा, वकील के वेश में आए एक शख्स ने उस पर गोली चला दी. मौके से हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर और तीन खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. फ़िलहाल हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है.

लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था जीवा 
पुलिस के मुताबिक हाल ही में जिन 65 माफियाओं की लिस्ट जारी की गई थी, उसमें मेरठ जोन के गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ़ जीवा का भी नाम था. उसका नाम दो बीजेपी नेताओं की हत्या में भी आया था, जिसमें से एक में उसे उम्रकैद की सजा हुई. 2005 के कृष्णानंद राय हत्याकांड में उसे बरी कर दिया गया था जबकि 1997 के ब्रह्म दत्त द्विवेदी हत्याकांड में उसे दोषी ठहराया गया था. उसके ऊपर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें