
बच्चों के लिए माता-पिता दोनों खास होते हैं पर वो मां से जितना जुड़े रहते हैं, उतना पिता से नहीं कनेक्ट रहते. इस वजह से वो मां के साथ मिलकर काफी मस्ती करते हैं. मां-बेटी तो दोस्त बन जाते हैं. हाल ही में यही दोस्ती एक महला और उसकी 6 बेटियों (Mother 6 daughters wedding dress video) के बीच नजर आई. महिला अपनी बेटियों के साथ दुल्हन का जोड़ा पहनकर डिनर करने पहुंची तो सब उनकी इस मस्ती से काफी इंप्रेस हुए.
इंस्टाग्राम यूजर एलेक्सिस ह्यूस्टन (Alexis Houston) ने हाल ही में एक वीडियो (Mother 6 daughters become bride for dinner video) सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें वो अपनी मां और बहनों के साथ दुल्हन के कपड़ों में नजर आ रही हैं. हैरानी ये है कि मां से लेकर सारी बहनें दुल्हन के गाउन में हैं जिसे उन्होंने अपनी शादी में पहना था. एलेक्सिस ने पोस्ट के साथ बताया कि उनकी बहन की शादी होने वाली है और उसकी मां ने अपनी वेडिंग ड्रेस खो दी थी.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 06:00 IST








