मुम्बई में श्रद्धा मर्डर जैसा मामला, लिव इन पार्टनर ने की युवती की हत्‍या, कटर से किए शव के टुकड़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. लिव इन में रहने वाली एक युवती को उसके ही पार्टनर ने मार डाला. पुलिस (Mumbai police) ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मीरा रोड इलाके के नया नगर की बताई जा रही है. यहां दोनों लिव इन में रह रहे थे. पुलिस का कहना है कि फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने शिकायत की थी. इधर, महिला की हत्‍या करने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस ने बताया कि युवक ने कटर से शव के कई टुकड़े कर दिए थे. इस घटना से पहले दिल्‍ली में श्रद्धा मर्डर केस में भी लिव इन पार्टनर आफताब ने हत्‍या के बाद युवती के शव के कई टुकड़े कर दिए थे.

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या 2-3 पहले की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. पुलिस के मुताबिक इमारत में आस-पास के रहने वाले लोगों को एक फ्लैट से काफी बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने शव के टुकड़ों को अपने कब्जे लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Tags: Live in relation, Mumbai, Mumbai Crime News, Mumbai police, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें