
मनमोहन सेजू/ बाड़मेर.पश्चिम राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले के ग्रामीण व शहरी इलाकों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के नौकरी का सुनहरा अवसर है. भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदो पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. ग्रामीण व शहरी इलाकों के बेरोजगार शिक्षित युवाओ के चयन के लिए तहसीलवार शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
आपके शहर से (बाड़मेर)
एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रैनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल की देखरेख में भर्ती प्रक्रिया चल रही है जोकि 28 जून तक चलेगी. वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल के मुताबिक 5 व 6 जून को राउमावि शिव, 7 जून को राउमावि सिवाना में शिविर कैम्प लगाए गए थे. अब 8 जून को राउमावि सिवाना, 9 व 10 जून को राउमावि सिणधरी, 12 व 13 जून को राउमावि चौहटन , 14 व 15 जून को राउमावि गडरारोड, 16 व 17 जून को राउमावि धनाऊ , 19 व 21 जून को राउमावि समदड़ी, 22 व 23 जून को महात्मा गांधी राउमावि सेड़वा , 24 व 26 जून को राउमावि गिड़ा , 27 व 28 जून को रामू बाई राउमावि नेहरू बाड़मेर में प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
उनके मुताबिक सुरक्षा गार्ड के 425 पद औरसुरक्षा सुपरवाईजर के 50 पदों के लिए भर्ती की जा रही है. जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. सुरक्षा गार्ड औरसुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता यथा 10वीं उत्तीर्ण, ऊंचाई 168 सेमी, सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12 वीं उत्तीर्ण, ऊंचाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 21 से 35 वर्ष होनी आवश्यक है. इसके साथ ही शारीरिक रूप से स्वस्थ औरफिजिकल फिट होना चाहिए. चयनित अभ्यार्थियों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 65 वर्ष की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा.
उन्होने बताया कि सुरक्षा गार्ड को 12 हजार से 18 हजार रूपये औरसुरक्षा सुपरवाईजर को 14 हजार से 20 हजार हजार रुपएतक मासिक मानदेय, पी.एफ, ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इन्श्योरेन्स, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास औरमैस आदि की सुविधा दी जाएगी. प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान, उद्योग, संस्थानों औरमल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया करवाया जाएगा.
इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि औरस्थान पर उपस्थित होकर भाग ले सकते है. अधिक जानकारी लिए 9587638624, 8619863856 और ssciindia.com पर जानकारी ले सकते है.
.
Tags: Barmer news, Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 23:01 IST








