रोज मंदिर जाने की आदत डालें, अयोध्या के संत ने बताए इतने फायदे, हो जाएंगे हैरान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: सनातन धर्म में मंदिर जाने का विशेष महत्व होता है. रोज मंदिर जाना कई लोगों की दिनचर्या का हिस्सा भी होता है. मंदिर जाने से तो भगवान का आशीर्वाद मिलता ही है, साथ ही इसके कई लाभ हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन मंदिर जाने से स्वास्थ्य के साथ-साथ समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है.

अगर आप प्रतिदिन सुबह मंदिर जाते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं. हिंदू मान्यता के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद मंदिर जाने से ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है. इससे व्यक्ति के मानसिक विकास के साथ-साथ एकाग्रता बढ़ती है. नियमित अगर आप मंदिर जाते हैं तो तनाव से मुक्ति भी मिलती है.

मन रहेगा शांत
प्रसिद्ध कथा वाचक पवन दास शास्त्री दावा करते हैं कि अगर आप मंदिर जाने को दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं तो न सिर्फ आपका मन शांत रहेगा, बल्कि सभी प्रकार के भय से मुक्ति भी मिलेगी. मंदिर की घंटियों की आवाज से व्यक्ति का मन शांत होता है. वहीं व्यक्ति की सोचने की क्षमता भी बढ़ती है.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

बढ़ेगी काबिलियत
इतना ही नहीं, प्रतिदिन मंदिर जाने से व्यक्ति का मन अध्यात्म की ओर लगता है, तो व्यक्ति की काबिलियत में इजाफा भी होता है . व्यक्ति की गलत कामों से दूरी बन जाती है. इन सभी कारणों की वजह से व्यक्ति को प्रतिदिन मंदिर जाने से पुण्य की प्राप्ति भी होती है

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Life18, Spirituality, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें