चूरू में सूरज के तल्ख तेवर बरकरार, 2 डिग्री बढ़ा तापमान, जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 नरेश पारीक/ चूरू. चूरू में मौसम की आंख-मिचौली का खेल जारी है जहां आंधी और बारिश के बाद भी सूर्य के तल्ख तेवर बरकरार है. बुधवार को चूरू का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. जिसके बाद शहर की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और गर्म हवाओं के थपेड़ों से आमजन बेहाल दिखा जबकि एक दिन पहले ही पश्चिमी दिशा से आयी रेतीली आंधी के बाद यहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी.

बुधवार को सुबह से ही अंचल में चिलचिलाती धूप के चलते लोग घरों से बाहर कम निकले और जो लोग जरूरी काम से निकले वह पूरे जतन,जाब्ते के साथ दिखे तो जूस और ठंडे पेय के स्थानों पर लोग गला तर करते नजर आए.

बुधवार को सुबह 11:30 बजे तापमान 35 डिग्री पर पहुँच गया जबकि दोपहर 2:30 बजे तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया और शाम 5:30 बजे यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि एक दिन पहले मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया था. अंचल में जहां एक दिन में अधिकतम तापमान में जहां दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है

मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री था तो वही बुधवार को दो डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 23:16 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें