
दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम: रेल यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए रेल प्रशासन के द्वारा अधिक भीड़ भाड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि स्पेशल ट्रेन संख्या 05063/05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान एक्सप्रेस चलाई जाएगी. यह एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन पर रुकते हुए निर्धारित स्टेशन को जाएगी.
भोपाल मंडल के डीआरएम पीआरओ सूबेदार सिंह ने बताया है कि यह स्पेशल ट्रेन संख्या 05063 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल 9 जून (दिन शुक्रवार) को छपरा स्टेशन से 16.15 बजे निकलकर, अगले दिन 20.00 बजे इटारसी स्टेशन पहुंचेगी. यहां से 20.05 बजे इटारसी से चलकर तीसरे दिन 07.25 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.
ठीक इसी प्रकार स्पेशल ट्रेन संख्या 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सिवान एक्सप्रेस स्पेशल 11 जून ( दिन रविवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से अपने निर्धारित समय के अनुसार 12.45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.50 बजे इटारसी स्टेशन पर पहुंचेगी. 00.55 बजे इटारसी स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन 03.15 बजे सिवान स्टेशन पर पहुंचेगी.
स्पेशल ट्रेन इन स्टेशनों पर रुक कर जाएगी
यह स्पेशल ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, भरवा सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूट धाम, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड एवं कल्याण जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.
कोच कंपोजीशन इस प्रकार है
इस गाड़ी में 18 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी कोच एवं 02 जनरेटर कार सहित कुल 20 एलएचबी डिब्बे रहेंगे.
.
Tags: Hoshangabad News, Indian Railways, Mp news, Special Train
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 22:41 IST








