फिनलैंड में कार ओवरस्‍पीड पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, ट्रैफिक रूल्‍स उड़ा देंगे होश, जानें क्‍या है इसमें खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. फिनलैंड में एक व्‍यापारी को तेज गति से वाहन चलाना इतना महंगा पड़ गया जितनी उसने सपने में भी उम्‍मीद नहीं की होगी. तय सीमा से महज 32 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक गति से कार चलाने के लिए बिजनेसमैन पर एक करोड़ रुपये से अधिक का का जुर्माना लगाया गया. इस व्‍यापारी का नाम एंडर्स विक्‍लोफ है. उनकी उम्र 76 साल है. वो 10 मिलियन यूरो की कंपनी के चेयरमैन और फाउंडर हैं. ट्रैफिक विभाग ने उनका लाइसेंस भी 10 दिनों के लिए सस्‍पेंड कर दिया है.

फिनलैंड के नियमों के अनुसार जिस जगह यह बिजनेसमैन 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाता पाया गया वहां स्‍पीड लिमिट 50 किलोमीटर प्रति घंटे की थी. लिहाजा उसपर 1,21,000 यूरो का जुर्माना लगाया गया. यहां मन में सवाल उठना लाजमी है कि आखिर क्‍यों इस गलती के लिए उनपर इतना बड़ा जुर्माना ठोका गया. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब एक करोड़ छह लाख बैठती है.

यह भी पढ़ें:- अब इस राज्य में बेच सकेंगे कुत्ते का मांस, हाईकोर्ट ने 3 साल पुरानी रोक हटाई

आखिर क्‍यों कटा इतना मोटा चालान?

सवाल उठना लजमी है कि क्‍या फिनलैंड में ओवर स्‍पीड के लेकर इतना सख्‍त कानून है कि इसका उल्‍लंघन करने वाले शख्‍स पर एक करोड़ तक जुर्माना लग सकता है. दरअसल इसकी मुख्‍य वजह है फिनलैंड में व्‍यक्ति पर उसकी आर्थिक स्थिति के आधार पर जुर्माना लगाने का कानून.

विक्‍लोफ ने फिनलैंड के एक स्‍थानीय अखबार को दिए इंटरव्‍यू में अपनी गलती स्‍वीकार करते हुए माफी मांगी.  उन्‍होंने “मुझे वास्‍तव में इस मामले में खेद है. मैंने अब धीमी रफ्तार से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया है. मैंने सुना है कि सरकार स्‍वास्‍थ्‍य सेवा पर 1.5 अरब यूरो बचाना चाहती है. मुझे लगता है मेरे द्वारा दिया गया फाइन इस दिशा में कुछ अंतर पैदा कर सकता है.”

Tags: Finland, Finland News, Traffic rules

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें