बरेली में मशहूर है ये चाप वाला, एक बार खा लिया तो बार-बार आएंगे यहां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शानू कुमार/बरेली. बरेली में बटलर प्लाजा के सामने बालाजी के बरेली वेज रोल के नाम से ठेला लगता है जोकि पूरे बरेली में फेमस है. यहां लोग शाम को खूब चटपटी चाप, काटी रोल और पनीर रोल का मजा लेते हैं. जिससे शाम को यहां खूब रौनक रहती है और पब्लिक मन भर के कम दामों में चाप खाती है.
सिविल लाइंस इलाके बटलर प्लाजा के सामने 9 साल से रवि नाम के शख्स चाप का ठेला लगते हैं और इनकी चाप का स्वाद बरेली के युवाओं को बहुत पसंद आता है. इसी वजह से शाम ढलते-ढलते लोगों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है. वहीं लोगों का कहना है कि चाप इनकी बहुत फेमस है और हम काफी लंबे समय से यहां चाप खाने आ रहे हैं. इसकी खासियत यह है कि बहुत कम दामों में पेट भरकर खाने को मिल जाता है.

चार प्रकार के बनते हैं चाप
चाप विक्रेता रवि कश्यप ने बताया कि मैं 9 साल से यहां दुकान लगा रहा हूँ. हम खड़े मशालों से चाप तैयार करते हैं. जो लोगों को खूब पसन्द आती है और चार प्रकार की चाप बनाते हैं और हमारे काटी रोल खूब लोगों को पसंद आते हैं.

चाप का स्वाद लाजवाब
ठेले पर चाप खाने लोगों ने बताया कि इनकी चाप बहुत अच्छी है. हम 5 साल से खाने आ रहे हैं और हम सबसे कहते हैं सभी खाने आयें.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 21:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें