Government Jobs: अच्छी सैलरी और सुविधाओं वाली चाहिए सरकारी नौकरी, तो ये भर्ती है आपके काम की

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Government Jobs, RBI Grade B Recruitment 2023: अगर आप एक अच्छी खासी सैलरी और सुख सुविधाओं वाली सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं, तो आरबीआई की नौकरी आपके लिए बढ़िया विकल्प है. वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक में भर्तियां हो रही हैं. ऐसे में आपको ज़रूर इसके लिए आवेदन करना चाहिए. बता दें कि रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी ऑफिसर की भर्तियां निकाली हैं. जिसके माध्यम से 291 पद भरे जा रहे हैं. इस भर्ती के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

आरबीआई ग्रेड बी भर्ती के लिए 9 मई से आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसकी लास्ट डेट 9 जून थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 जून तक कर दिया गया है. ऐसे में आवेदन करने के लिए एक हफ्ते का और समय है. भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन
आरबीआई ग्रेड बी जनरल पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हांलाकि अन्य पदों के लिए इकोनॉमिक्स अथवा स्टैटिस्टिक्स अथवा मैथमेटिकल इकनॉमिक्स या अन्य में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध कराई गई है.

कितनी मिलेगी सैलरी
आरबीआई की नौकरी तगड़ी सैलरी और भी अच्छी सुख सुविधाओं के लिए जानी जाती है. ग्रेड बी अधिकारी को 55,200 रुपये प्रतिमाह का शुरुआती वेतन दिया जाएगा. वहीं ग्रेड बी अधिकारी डीईपीआर पदों के लिए यह 44,500 रुपए है.

ये भी पढ़ें-
Top 10 Bank Exams : ये हैं देश की टॉप 10 बैंक परीक्षाएं, पास करके बनते हैं क्लर्क, पीओ और ऑफिसर
Best Colleges in India: आईआईटी, एनआईटी क्यों हैं स्टूडेंट्स की पहली पसंद ? जानिए यहां क्या है खास

Tags: Government jobs, Job

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें