In-the-postmortem-report-the-soul-will-tremble-due-to-the-brutality-with-the-minor-girl – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रहमान/बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दरिंदगी कर मौत के घाट उतारने वाले तीनों दरिंदों कुंदन सिंह, राजन साहनी, मोनू साहनी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की दास्तां पोस्टमार्टम रिपोर्ट बयान कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ किस तरह से दरिंदगी की गई उस को सुन कर आप को रूह कांप जाएगी.

दरअसल दरिंदों ने लड़की को अगवा करके घर के कमरे में ले गए, जहां पर बारी-बारी तीनों ने गैंग रेप किया. नाबालिग पीड़िता गैंग रेप के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने की वजह से कोमा में चली गई. कोमा में जाने के बाद भी उस मासूम लड़की को दरिंदे नोचते रहे. लड़की की मौत होने तक उस के साथ दरिंदगी की गई थी.

घर से सब्जी लेने के लिए जा रही थी नाबालिग
आप को बता दें बीते सोमवार की शाम में लड़की शाम में करीब 4 से 5 बजे के बीच घर से सब्जी लेने निकली थी. उसी दौरान आरोपी कुंदन सिंह के घर के पास लड़की को अगवा कर कमरे में ले जाकर गैंग रेप किया. जब लड़की की मौत हो गई तो उस के शव को घर के पीछे फेंक कर फरार हो गए. जब लड़की देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो किसी ने फोन पर बच्ची के बारे में सूचना दी.

पुलिस को मिले कमरे में खून के निशान

इसके बाद घर वाले पहुंचे तो देख कर सन्न रह गए. उनकी लड़की खून से लतपथ जमीन पर पड़ी थी. आसपास देखा तो कुंदन सिंह के घर के दरवाजे और सीढ़ी पर खून के निशान थे. पुलिस को परिजनों ने सूचना दी जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ पीड़ित परिजन ने तहरीर दिया. पुलिस ने घटना की रात मोनू साहनी को अरेस्ट कर लिया. दूसरे दिन मंगलवार को राजन साहनी को पुलिस ने अरेस्ट किया लेकिन तीसरा अभियुक्त कुंदन सिंह पुलिस को पकड़ से दूर था.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बीते मंगलवार को बच्ची का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन धरने पर बैठ गए. परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, हालांकि प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ. पुलिस ने तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को लगाया जिसके बाद तीसरे आरोपी कुंदन सिंह को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. गैंगरेप और हत्या के तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Tags: Basti news, Crime News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें