दिग्विजय सिंह को फिर आई ज्योतिरादित्य सिंधिया की याद, कैलाश विजयवर्गीय को क्या कहा कलाकार?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) से पहले कांग्रेस को ज्योतिरादित्य सिंधिया की याद रह रहकर सता रही है. पहले दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि मुझे कांग्रेस में सिंधिया की कमी खलती है. उसके बाद खुद दिग्विजय सिंह ने कह दिया कि सिंधिया के बीजेपी में जाने से मुझे निजी तौर पर धक्का लगा है. सिंधिया से मेरा पारिवारिक जुड़ाव रहा है. कांग्रेस ने सिंधिया को बहुत कुछ दिया. उम्मीद नहीं थी कि वे छोटे से पद के लिए कांग्रेस को धोखा दे देंगे. मेरे पास खबरें आती थी कि कुछ लोग बिक रहे हैं, लेकिन मैं कभी भी विश्वास नहीं करता था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उस श्रेणी में आ जाएंगे.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमे इस बात का दुख है कि उनका कांग्रेस पार्टी में उभरता हुआ नेतृत्व था और पूरी संभावनाएं थी उनके आगे आने की. उन्हें नेहरू गांधी परिवार ने पूरा सम्मान दिया. दो-दो बार मंत्री बनाया. अखिल भारतीय कांग्रेस का महामंत्री बनाया लेकिन वो छोड़कर चले गए. अब उनके जो बयान आ रहे हैं उसका मुझे और दुख है. मंदसौर गोलीकांड को लेकर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  सिंधिया कह रहे हैं कि सीएम शिवराज के हाथ खून से रंगे हुए हैं और अब वे उन्हीं शिवराज सिंह चौहान के साथ गलबहियां डालकर घूम रहे हैं, ये घोर अवसरवादिता है.

टिकट वितरण को लेकर दिया बड़ा बयान

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा सर्वे चल रहा है. कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है. दो से ढाई महीने पहले हम टिकट घोषित कर देंगे. बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को बुजुर्ग कहे जाने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया. उन्होने कैलाश विजयवर्गीय को कलाकार बताते हुए कहा कि विजयवर्गीय मेरे साथ चलकर दिखाएं कौन जवान है कौन बूढ़ा है, ये पता चल जाएगा.  इंदौर के ट्रेजर आईलैंड माल की फाइल खोलने के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बयान पर दिग्विजय ने कहा कि कोई भी फाइल खुल जाए मैं किसी ने नहीं डरता. दिग्विजय सिंह ना कभी डरता है ना कभी डरेगा. वीडी शर्मा क्या-क्या कर रहे हैं ये मुझसे ज्यादा कोई नहीं जानता.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने आखिर क्यों कहा- मंजूर है…मंजूर है…मंजूर है…, जानें क्या है चुनाव से कनेक्शन

दमोह के हिजाब केस को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाकाल लोक के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी हिजाब का मुद्दा ले आई. ध्यान भटकाना था हिंदू मुस्लिम करना था, इसलिए हिजाब ले आए. ये खुद ही मुद्दे क्रिएट करते है और खुद ही शिकायत कराने लगते हैं. कर्नाटक में हिजाब का मुद्दा कितना चला? नतीजा क्या निकला? इंदौर में रामन वमी पर हुए बेलेश्वर महादेव मंदिर हादसे को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बावड़ी पर बिना अनुमति के स्लैब डाला गया. ट्रस्ट के अध्यक्ष बीजेपी के पूर्व पार्षद सेवाराम गलानी थे, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

Tags: Digvijay singh, Indore news, Jyotiraditya Scindia, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें