वकील की शक्ल में पहुंचा शूटर, कोर्ट रूम में ही दागने लगा गोलियां, जानें संजीव जीवा शूटआउट का पूरा किस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में हुए शूटआउट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बुधवार की शाम लखनऊ में हुए शूटआउट की इस घटना में जहां बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को गोलियों से छलनी कर दिया गया वहीं एक बच्ची की हत्या कर दी गई. दूसरी ओर गोलीबारी की इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल और बच्ची जख्मी है. जानकारी के मुताबिक शूटआउट की इस घटना को कोर्ट रूम के अंदर ही अंजाम दिया गया था.

जिस वक्त एससी-एसटी कोर्ट के रूम में संजीव जीवा से जुड़े मामले को लेकर कार्यवाही चल रही थी उसी वक्त दनादन गोलियां चलने लगीं. गोलीबारी की इस घटना में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. जिस वक्त संजीव को गोली मारी गई उस समय कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी लेकिन संयोग ऐसा था कि जज अपनी कुर्सी पर नहीं थे लेकिन बाकी के स्टाफ कोर्ट में मौजूद थे.

इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. शूटर का नाम का नाम विजय यादव बताया जा रहा है जो कि यूपी के ही जौनपुर का रहने वाला है. घटना में घायल हुए एक छोटी बच्ची और पुलिसकर्मी को भी गोली लगने के बाद इलाज के लिए भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और दोनों अभी ठीक हैं. घटना के बाद पूरे लखनऊ में सनसनी मच गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें