हाइलाइट्स
बेटी ने माता-पिता को पहचाने से इनकार किया
दुखी मां-बाप बोले खून पसीना बहाकर पढ़ाया लिखाया
मां का सवाल क्या 18 साल की होने के बाद बेटी पर नहीं रहता है कोई हक
राहुल कौशिक.
भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में लव मैरिज (Love marriage) करने पर अपनी जिंदा बेटी का शोक संदेश (Condolence message) छपवाने वाले माता-पिता बेहद दुखी हैं. बेटी के इस कदम से आहत हुए माता-पिता का कहना है कि 18 साल तक खून पसीना बहाकर बेटी को पढ़ा लिखाकर उसे अपने पैरों पर खड़ा किया. उसी बेटी ने जब उन्हें पहचान से इनकार कर दिया तो फिर क्या बच गया. यह मामला सोशल मीडिया में काफी छाया हुआ है. वहीं पूरे जिले में चर्चा का विषय भी बना हुआ है.
दरअसल भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से 21 किलोमीटर दूर स्थित रतनपुरा गांव निवासी भैंरूलाल जाट ने अपनी बेटी प्रिया को लाड़ प्यार से पढ़ा लिखाकर बड़ा किया. बाद में उसका रिश्ता भी तय कर दिया था. लेकिन किसी कारणवश वह रिश्ता टूट गया. उसके बाद भैंरूलाल ने अपनी बेटी के लिए कई लड़के तलाशे लेकिन परिवार वालों ने बेटी को अच्छी शिक्षा देने की कहकर उसकी शादी बाद में करवाने पर जोर दिया. इस पर पिता ने खून पसीना बहाकर उसे अच्छी तालीम दी. लेकिन उसके बाद प्रिया घर से भाग गई और लव मैरिज कर ली.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)

Rajasthan Election 2023: Ramesh Meena का Kirodi Lal Meena पर बड़ा बयान | Ashok Gehlot | Top News |BJP

जैसलमेर में रेतीले बवंडर ने मचाई तबाही, सोलर प्लांट और पवन चक्कियां तहस-नहस, देखिए मंजर

Alwar : सिलेबस बदलने से किताबों की अदला-बदली हुई खत्म, अभिभावकों की जेब में पड़ा बोझ

Rajasthan News: Jaipur में युवा बेरोजगारों का महासम्मेलन, राज्य सरकार के सामने रखेंगे अपनी मांग

कपल्स को अगर डूंगरपुर में करनी है प्री-वेडिंग शूट, तो यह लोकेशन हैं परफेक्ट…जानें डिटेल्स

PHOTOS: राजस्थान के इस शहर में दिन में हो गई रात, घरों के खिड़की-दरवाजे करने पड़े बंद, वाहनों के थम गए पहिए

गर्मियों में लोगों में बढ़ रहा स्विमिंग का क्रेज, बच्चों के साथ माता-पिता भी सीख रहे तैराकी के गुण

Job Alert : नागौर में इन पदों पर भर्ती के लिए लगेंगे चयन कैंप, जानिए योग्यता समेत पूरी डिटेल्स

Odisha Train Accident : आखिर कहां हुई चूक, Train Driver को Green Signal मिला था ? Top News

EMRS Recruitment 2023: भारत सरकार में टीचिंग, नॉन टीचिंग के पदों पर नौकरी की भरमार, लाखों में मिलेगी सैलरी
लव मैरिज कर बेटी ने परिजनों को पहचानने से किया इनकार, दुखी पिता ने छपवा डाला शोक संदेश, और…
बेटी को नाजों से पाल पोसकर बड़ा किया था
पिता भैंरूलाल जाट ने कहा कि हमने नाजों से बेटी को पाल पोसकर बड़ा किया. उसकी सगाई भी कर दी. लेकिन लड़के वालों ने यह रिश्ता तोड़ दिया. उसके बाद हमने बेटी की अच्छी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया. कुछ दिनों पहले ही वह उसी लड़के के साथ भाग गई जिसके साथ पूर्व में उसकी सगाई हुई थी. बकौल भैंरूलाल उसके बाद हमने लड़के के माता पिता से भी बात की तो वे दोनों की शादी के लिए भी राजी हो गए.
लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन…
बेटी को मरा मानकर उसकी शोक पत्रिका छपवाई
भैंरूलाल ने बताया कि हमने कई बार दोनों को घर को कहा लेकिन वे नहीं आए. इस पर पुलिस में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई. हाल ही में सदर थाना पुलिस ने बेटी को ढूंढने के बाद उनको थाने बुलाया. भैंरूलाल ने बताया कि वहां हमारी बेटी ने हमें पहचानने से ही इनकार कर दिया. इसके कारण हम टूटकर रह गए. हमने उससे खूब मिन्नतें भी की लेकिन उस पर कोई भी असर नहीं हुआ. इससे आहत होकर उन्होंने अपनी बेटी को मरा मानकर उसकी शोक पत्रिका छपवाई है.
बैंक में रुपये जमा करवाने की बात कहकर घर से निकली थी
वहीं प्रिया की मां हेमलता जाट ने बताया कि वह हमीरगढ़ बैंक में रुपये जमा करवाने की बात कहकर घर से निकली थी. उसके बाद हमें फोन आया है कि वह उसी लड़के के साथ जा रही है जिसके साथ पहले उसकी सगाई की थी. हमने काफी तलाश कि लेकिन जब वह नहीं मिली तो हम लड़के के घर वालों से मिले और रितीरिवाज से शादी करने के लिए कहा. इस पर उन्होंने हमें आश्वासन दिया. लेकिन थाने में जाकर सब पलट गए. हमारी बेटी ने भी पहचान से इनकार कर दिया. प्रिया की मां ने रोते हुए सवाल किया कि क्या 18 साल तक खून पसीना बहाकर बेटी को बड़ा करने के बाद उस पर परिवार को काई हक नहीं बनता है?
.
Tags: Bhilwara news, Love marriage, Parents, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 15:51 IST








