Cabinet gives nod to HUDA City Centre Cyber City metro project in Gurugram check route station and cost – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे.
मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे.
यह परियोजना 4 साल में पूरी होगी.

नई दिल्‍ली. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर (HUDA City Centre) से साइबर सिटी के बीच 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी है. मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के प्रस्ताव को कैबिनेट ने हरी झंडी दिखाई है. इस परियोजना पर 5453 करोड़ रुपये की लागत आएगी और यह 4 साल में बनकर तैयार होगी. मेट्रो के रूट में विस्तार होने से पुराना गुरुग्राम शहर नए शहर से जुड़ जाएगा. मेट्रो विस्तार करने की मांग शहर के लोग कई साल से कर रहे हैं. लोगों की मांग है कि हुडा सिटी सेंटर से सुभाष चौक और वहां से होडा चौक के पास से सेक्टर-37 होते हुए रेलवे स्टेशन से पालम विहार तक मेट्रो रूट बनाया जाए ताकि पूरे शहर को मेट्रो सुविधा मिल सके.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के मेट्रो विस्‍तार के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है. उन्होंने बताया कि इसके तहत मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे. गोयल ने बताया कि इससे हरियाणा खासकर गुरूग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गुरूग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी और स्‍टार्टअप का हब है. मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे. नए और पुराने शहर के जुड़ जाने से क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा.

ये भी पढ़ें- Golden opportunity: गांव-देहात में भी खुलेंगे अब प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, घर से ही पैसा कमाने का यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें

पूरा रूट होगा एलिवेटिड
हुड्डा सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक बनने वाला यह पूरा रूट एलिवेटिड होगा. अभी तक पुराना गुरुग्राम में कोई भी मेट्रो लाइन नहीं है. अब इस कमी को दूर किया जाएगा. इस रूट के पूरा होने पर मेट्रो कनेक्टिविटी रेलवे स्‍टेशन तक भी हो जाएगा. अगले चरण में आईजीआई एयरपोर्ट तक कनेक्टिविटी दी जाएगी.

ये होंगे स्‍टेशन
इस लाइन पर लोगों द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए भी मार्ग दिया जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) के मुताबिक, हुड्डा सिटी सेंटर और साइबर सिटी के अलावा इस रूट पर सेक्टर 45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर 48, सेक्टर 72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज 6, सेक्टर 10, सेक्टर 37, बसई गांव, सेक्टर 101, सेक्टर 9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर 5, अशोक विहार, सेक्टर 3, कृष्णा चौक, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर 23 ए, सेक्टर 22, उद्योग विहार फेज-4 और उद्योग विहार-5 आएंगे.

Tags: Business news in hindi, Cabinet decision, Gurugram news, Indian railway, Metro facility, Metro project

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें