Spot hidden number in rows of 58: ऑप्टिकल एल्यूज़न नज़रों का ऐसा धोखा होता है, जो आपको इस तरह भ्रमित कर दे कि सामने रखी चीज़ भी दिखाई न दे. एक बार फिर ऐसी ही लुकाछिपी के करने के लिए हम एक नई पहेली लेकर आए हैं. इस तस्वीर में आपको ढूंढकर निकालना है एक से नंबरों के बीच एक अलग नंबर, जो लोगों को कनफ्यूज़ कर रहा है.
आप ऐसी तमाम पहेलियां देख चुके होंगे, जहां कोई सामान इस तरह से रख दिया जाता है कि हम लाख ढूंढने के बाद भी उस तक नहीं पहुंच पाते. कुछ ऐसा ही शब्दों के साथ भी होता है. तमाम गलत शब्दों के बीच एक सही शब्द भी हो, तो उसे खोजने में दिमाग खपाना पड़ जाता है. इसी तरह अगर अंकों के बीच से कुछ ढूंढना हो, तो भी ये आसान नहीं होता है.
58 की भीड़ में कहां छिपा है ऑड नंबर?
Fresherslive की ओर से बनाए गए इस चैलेंज में आपको एक हरे रंग के बैकग्राउंड पर काले रंग से 58 लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं. हर लाइन में सिर्फ और सिर्फ यही नंबर दिख रहा है, हालांकि इसमें एक और नंबर मौजूद है, जिस पर किसी की नज़र ही नहीं जा रही है. आपके लिए चैलेंज ये है कि आप इस अलग से नंबर को 8 सेकंड में ढूंढकर दिखाइए. अगर आपने ऐसा कर दिया तो जीनियस का टैग आपका ही होगा.
आपको इसमें से एक अलग नंबर ढूंढकर दिखाना है, वो भी 8 सेकंड के अंदर. (Credit- Fresher Live)
क्या पूरा हो पाया चैलेंज?
ऐसा नहीं है कि ऑड नंबर को ढूंढना मुश्किल है, दरअसल कलर कंट्रास्ट की वजह से आंखें और दिमाग पैटर्न के बीच भ्रमित हो जाते हैं. अगर आपको ये नहीं मिल रहा है तो हिंट ये है कि तस्वीर में ऊपर की ओर इसे ढूंढिए.
जवाब वाली तस्वीर देख सकते हैं. (Credit- Fresher Live)
अगर आप अपना चैलेंज पूरा कर पाए हैं, तो बधाई लेकिन अगर आप अब भी स्ट्रगल कर रहे हैं, तो जवाब वाली तस्वीर देख सकते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 06:50 IST








