ये वेटिंग टिकट सबसे पहले होती है कंफर्म, GNWL, PQWL, RLWL का क्या है मतलब, कौन सी होगी पहले क्लीयर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

क्या आप जानते हैं कितने तरह के होते हैं वेटिंग टिकट है.
वेटिंग लिस्ट (Waiting list) कई प्रकार की होती हैं.
किस वेटिंग लिस्ट में टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना होती है.

नई दिल्ली. अगर आपने यात्रा के दिन से काफी पहले टिकट बुक कराया है, तो आपको जरूर कंफर्म बर्थ मिली होगी. लेकिन बहुत बार त्यौहारों के दौरान या शादियों के सीजन में जब हम यात्रा के दिन के आस पास टिकट रिजर्वेशन कराते हैं तो टिकट वेटिंग में बुक होता है. जब टिकट वेटिंग में चला जाता है तो उसपर GNWL, PQWL, RQWL आदि लिखा होता है. आइए जानते हैं आखिर इनका मतलब क्या होता है और इन स्थितियों में टिकट के कंफर्म होने के कितने चांस होते हैं.

वेटिंग लिस्ट (Waiting list) कई प्रकार की होती हैं. किस वेटिंग लिस्ट में टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना होती है, इसकी जानकारी अक्सर लोगों को नहीं होती है. आज हम आपको वेटिंग लिस्ट के अलग अलग प्रकारों के बारे में बताएं. आप यहां जानेंगे किस वेटिंग लिस्ट में टिकट कंफर्म होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है.

ये भी पढ़ें: इस लड़के के बिजनेस पर है रतन टाटा का हाथ, खड़ी कर दी ₹500 करोड़ की कंपनी, चल पड़ा उनकी ही राह पर

जनरल वेटिंग लिस्ट (GNWL)
इसका अर्थ होता है जनरल वेटिंग लिस्ट. जब कोई ट्रेन के रूट के सबसे पहले स्टेशन से यात्रा करता है और उसकी टिकट कंफर्म नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में टिकट जनरल वेटिंग लिस्ट में चला जाता है. इस लिस्ट में टिकट के कंफर्म होने की काफी संभावना होती है.

रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट (RLWL)
रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है. यह छोटे स्टेशनों का बर्थ का कोटा होता है. इन इंटरमीडिएट स्टेशनों पर वेटिंग टिकट को RLWL कोड दिया जाता है.

पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट (PQWL)
जब आप किसी लंबी दूरी वाली ट्रेन के रूट में पड़ने वाली किन्हीं दो स्टेशनों के बीच यात्रा करते हैं और आपकी टिकट वेटिंग में आती है तो वो PQWL वेटिंग लिस्ट में जाती है. इसकी टिकट तभी कंफर्म होती है जब उस एरिया का कोई यात्री अपनी टिकट कैंसिल करता है.

रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट (RQWL)
इसका मतलब होता है रिक्वेस्ट वेटिंग लिस्ट और यह सबसे आखिरी वेटिंग लिस्ट होती है. जब किसी रूट में कोई पूल्ड कोटा होता है, तब इस वेटिंग लिस्ट को बनाया जाता है. इस लिस्ट के टिकटों के कंफर्म होने के चांस काफी कम होते हैं.

रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC)
इसमें यात्री को आधी बर्थ दे दी जाती है यानी आरएसी टिकट होने पर एक बर्थ पर दो यात्री एक साथ सफर करते हैं. इसमें टिकट के कन्‍फर्म होने की संभावना काफी होती है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें