एलोपैथी के लिए चुनौती है सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस, मगर आयुर्वेद से है पक्का इलाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस की बीमारी एलोपैथिक चिकित्सा के लिए चुनौती बन चुकी है, लेकिन आयुर्वेदिक विधि से इसका पक्का उपचार किया जा सकता है. सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस से पीड़ित रोगी एलोपैथिक चिकित्सा को छोड़ कर आयुर्वेदिक से अपना इलाज करा रहे हैं. सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस का आयुर्वेदिक विधि से रामबाण उपचार होने से विदेशियों का भी आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है.

दिनचर्या में परिवर्तन का असर हमारे स्वास्थ्य पर दिखने लगा है. मोबाइल फोन पर घंटों गेम खेलने, एक जगह बैठ कर लगातार काम करने, गलत तरीके से उठने व बैठने और विटामिन डी की कमी के कारण लोग सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस बीमारी के शिकार हो रहे हैं. सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस के अधिकांश मरीज अब एलोपैथिक चिकित्सा को छोड़ कर आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि से अपना उपचार करा रहे हैं, आयुर्वेदिक विधि से उपचार कराने से मरीजों को सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस के दर्द से निजात मिल रही है.

न्यूज 18 लोकल से बातचीत करते हुए उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित तिवारी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के मालिक डॉ. प्रियरंजन तिवारी से बताया कि आजकल लोग मोबाइल पर ज्यादा समय बिता रहे हैं. एक जगह पर बैठ कर घंटों तक काम कर रहे हैं. साथ ही, गलत तरीके से उठते और बैठते हैं जिसके कारण 25 साल की उम्र में ही लोगों में सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस की समस्या आ रही है. उन्होने कहा कि सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस से पीड़ित व्यक्ति कई बार बिना डॉक्टर के परामर्श के ही सर्वाइकल से जुड़े योगा करने लगते हैं जिसके कारण उनका दर्द और बढ़ जाता है.

उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि में सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस के मरीजों का नस्यकर्म, मान्य बस्ती, रुक्ष स्वेदन, अभ्यंग लेप के साथ साथ आधुनिक विधि इलाज किया जाता है. देसी के अलावा विदेशी मरीज भी बड़ी संख्या में सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस की बीमारी के लिए एलोपैथिक की जगह आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि पर अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं. आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि से सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस का सफल इलाज हो रहा है. इससे मरीजों को पूरी तरह दर्द से निजात मिलती है.

यदि आप भी सर्वाइकल और स्पांडलाइटिस की बीमारी से पीड़ित हैं, या फिर, इस संबंध में अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप तिवारी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के मालिक डॉ. प्रियरंजन तिवारी से उनके मोबाइल नंबर 84497-92499 पर कॉल कर के या व्हाट्सएप कर के संपर्क कर सकते हैं.

Tags: Allopathy, Allopathy treatment, Ayurveda Doctors, Health News, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें