
सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है. मंदिर निर्माण को देखने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु धर्म नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस बीच श्रद्धालुओं आवागमन की सुविधा के लिए केंद्र और यूपी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. यही वजह है कि अब मात्र कुछ ही घंटों में आप दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली पहुंच जाएंगे. इसके साथ अयोध्या से मथुरा और मथुरा से अयोध्या आने जाने में भी सहूलियत होगी.
अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली बस दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी. इसी समय यानी दोपहर 2:00 दिल्ली से भी अयोध्या के लिए एक बस रवाना होगी. बता दें कि सीएम योगी ने राम भक्तों के लिए अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या के लिए 2 बसें उपलब्ध कराई हैं. जबकि अयोध्या से मथुरा के लिए भी दो बस चलाई जा रही हैं. अगर आप अयोध्या से मथुरा जाते हैं तो आपको सुबह 6:00 बजे अयोध्या रोडवेज स्टैंड से बस मिलेंगी.
एआरएम ने कही ये बात
अयोध्या के परिवहन निगम के एआरएम आदित्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. ऐसे में राम भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए व वापस लौटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या के लिए 2 बसों की सौगात दी है. यह दोनों बसें अपने अपने स्थान से दोपहर 2:00 बजे रवाना होंगी. साथ ही बताया कि अयोध्या से मथुरा के लिए भी दो बसें चलाई जा रही हैं. इसकी शुरुआत बीते दिन मंगलवार को हुई है. साथ ही बताया कि दिल्ली से अयोध्या के बीच सफर करने के लिए 1085 रुपये किराया लगेगा. जबकि यह सफर 10 घंटे में पूरा होगा. अगर आप अयोध्या से मथुरा जाते हैं तो आप लगभग 8 घंटे में 800 रुपये का किराया खर्च कर यह सफर तय कर सकेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 15:02 IST








