हाइलाइट्स
भागलपुर पुल हादसे को लेकर बिहार में गरमाई राजनीति, भाजपा-राजद आमने सामने.
तेज प्रताप यादव ने हादसे के लिए भाजपा को कहा जिम्मेदार तो सामने से हुआ पलटवार.
पटना. लोकसभा सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने खगड़िया-भागलपुर के बीच बन रहे पुल ध्वस्त हो जाने की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए नीतीश सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरीके से कार्रवाई करने की बात कर रही है, यह एक गंभीर बात है. यह बेहद गंभीर मामला है और इसको साधारण तरीके से नहीं देखना चाहिए. इसको अगर हम अगंभीरता से देखेंगे तो इसकी घटनाओं से कैसे निजात पाएंगे, इस पर सोचना होगा. वहीं तेज प्रताप यादव के द्वारा यह कहे जाने की पूरी बीजेपी के लोग पुल गिरवा दिया है, इस पर पलटवार किया है.
भाजपा सांसद ने कहा कि जो अच्छा काम हो तो कहेंगे हमलोगों ने किया और बुरा काम हो तो कहेंगे भाजपा वालों ने किया है. यहीं उन्होंने कहा कि घर में अगर बच्चा हो तो यह भी न कह दें कि यह बच्चा भाजपा वालों ने किया. वहीं, विपक्षी एकता की बैठक रद्द करने की बात पर जनार्दन सिग्रिवाल ने कहा कि 12 तारीख की बैठक को लेकर पूरे देश में ढिंढोरा पीट रहे थे कि मेरे यहां आइए. इसमें कई पार्टियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने आज स्पष्ट रूप से कर दिया केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि आपके बुलाने पर क्यों जाऊंगा?
सिग्रीवाल ने कहा, ममता बनर्जी ने कह दिया कि मैं स्पष्ट बहुमत वाली सरकार हूं मैं क्यों आपके बुलाने पर जाऊंगी? किसी और का दिए आपसे ज्यादा मजबूत सरकार वाला सरकार हूं. आप अल्पमत की सरकार हो और आप के बुलावे पर मैं क्यों जाऊंगा? भाजपा सांसद ने कहा कि यह बहुत बड़ी विडंबना है.
आपके शहर से (पटना)

Samastipur News: रिटायरमेंट से पहले शिक्षा पदाधिकारी का दिखा खास अंदाज, गर्मी की छुट्टी में कर रहा ये काम

ये हैं लाखों में बिकने वाले भारत के सबसे महंगे पेड़, इसकी खेती से बन सकते हैं करोड़पति!

खुशखबरी! 2 अगस्त से उधना-बरौनी स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन, जानें टाइम टेबल

Bihar Bridge Collapse पर बड़ी खबर: पुल ध्वस्त होने के 7 घंटे पहले फरार हो गए थे कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर व कर्मी, PIL दायर

नेपाल से सटे बिहार के 8 जिले हैं ड्रग्स रैकेट के हॉट स्पॉट, तस्करों की धर-पकड़ के लिए बना प्लान, चलेगा विशेष अभियान

42 साल पहले बागमती में समा गई थी यात्रियों से खचाखच भारी ट्रेन की 7 बोगियां, अबतक नहीं हुआ हादसे का खुलासा!

Gold-Silver Price Today: पटना सर्राफा बाजार में सोना में ₹250… चांदी में ₹200 की तेजी, जानें आज के रेट

Bihar Monsoon Update: बिहार में हीट वेव कब तक, प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून? जानिए हर अपडेट

Bhojpuri Film: कुणाल किशोर ला रहे “मर्यादा सात फेरों की” फिल्म, जानें बिहार के कितने कलाकारों को मिला काम

खुद का बिजनेस शुरू करने का सुनहरा मौका, पूर्णिया में यहां उद्यमिता की फ्री ट्रेनिंग के साथ मिल रहा लोन

‘नीतीश कुमार की हालत अंधों में काना राजा की’, विपक्षी एकता की मुहिम पर प्रशांत किशोर का कठोर कटाक्ष! देखें वीडियो
विपक्षी एकता की बात को उन्होंने सिरे से नकार दिया और कहा कि यह लोग अपने खिचड़ी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लकड़ी की हांडी पर खिचड़ी बन पाएगी या नहीं या तो वही बता सकते हैं. बता दें कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं और वे मंगलवार को दिल्ली से पटना पहुंचे. इसी क्रम में उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की.
.
Tags: Bihar News, Bridge Collapse, Bridge Construction, Tej Pratap Yadav
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 11:29 IST








