साक्षी मलिक ने कहा- सीनियर्स की सहमति के बाद ही सरकार से होगी बात, क्या अब निकलेगा हल?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे रेसलर्स और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध टूटने के आसार बनते दिख रहे हैं. बृजभूषण पर यौन शोषण तक के आरोप लगे हैं. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thaku) की ओर से रेसलर्स को दिए गए बातचीत के प्रस्‍ताव पर साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया आई है. मालूम हो कि पिछले एक महीने से अधिक समय से रेसलर्स बृजभूषण के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है, पर खिलाड़ी गिरफ्तारी से कम पर राजी नहीं हैं.

ओलंपिक खेलों की ब्रॉन्ज मेडलिस्‍ट महिला साक्षी मलिक (Sakshee Malikkh ) ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि हम सरकार की ओर से दिए गए प्रस्‍ताव पर अपने सीनियर्स और समर्थकों से चर्चा करेंगे. सबकी ओर से सहमति मिलेगी, तभी हम बातचीत करेंगे. बैठक के लिए अभी कोई समय तय नहीं है.  गौरतलब है कि बृजभूषण शरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के प्रमुख चेहरे ओलिंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के काम पर लौटने से के बाद इन अटकलों ने जोर पकड़ लिया था कि रेसलर्स को आंदोलन कमजोर पड़ गया है, लेकिन साक्षी मलिक ने जोर देकर कहा था कि ऐसी खबरें गलत हैं और रेसलर्स के विरोध प्रदर्शन को कमजोर करने के लिए चलाई जा रही हैं.

जंग जारी रहेगी
साक्षी मलिक ने कहा था कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता, जंग जारी रहेगी. साक्षी मलिक ने ट्वीट किया, ‘हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गए हैं. हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज है. अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी, तो उसको त्यागने में हम 10 सेकड का वक्त भी नहीं लगाएंगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.’  ऐसे ही ट्वीट विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने भी किए थे.

बता दें, पिछले कई महीनों से जंतर मंतर पर WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. 28 मई को इसे पुलिस द्वारा बल प्रयोग करके हटा दिया गया था.

Tags: Sakshi Malik

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें