
नई दिल्ली. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ आज सबसे बड़े इम्तिहान के लिए उतर रहे हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून बुधवार से इंग्लैंड के द ओवल मैदान में खेला जाना है. टीम इंडिया 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. ऐसे में इस अहम मैच में प्लेइंग-XI में किन-किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, News18 के एक्सपर्ट पैनल ने भी इस पर अपनी राय रखी है. एक्सपर्ट पैनल में टीम इंडिया के पूर्व कोच लालचंद राजपूत, नेटवर्क 18 के मैनेजिंग एडिटर आनंद नरसिम्हन, स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार और क्रिकेट पर बारिक नजर रखने वाले विजय प्रभात शुक्ला शामिल हैं.
फाइनल में ओपनिंग जोड़ी को लेकर किसी को समस्या नहीं है. कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल का उतरना तय है. रोहित ओवल में शतक लगा चुके हैं, तो युवा बैटर गिल आईपीएल 2023 में 3 शतक ठोककर आ रहे हैं. नंबर-3 पर टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा, नंबर-4 पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और नंबर-5 पर सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे उतरेंगे. इन 3 खिलाड़ियों को लेकर भी किसी को संशय नहीं है.
विकेटकीपर को लेकर राय एक नहीं
टीम इंडिया के रेगुलर विकेटकीपर ऋषभ पंत घायल होने के चलते बाहर हैं. टीम इंडिया केएस भरत और ईशान किशन के साथ इंग्लैंड गई हुई है. कुछ एक्सपर्ट केएस भरत को शामिल करने के पक्ष में हैं, तो कुछ ईशान किशन के. ऐसे ही ऑलराउंडर के तौर पर कुछ एक्सपर्ट की पंसद शार्दुल ठाकुर हैं, तो कुछ आर अश्विन के पक्ष में हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को लेकर भी लेकर सभी एकमत हैं.
लालचंद राजपूत की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
आनंद नरसिम्हन की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
विमल कुमार की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज.
विजय प्रभात शुक्ला की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
.
Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 10:31 IST








