ये है पॉकेट फ्रेंडली स्‍पेशल साइकिल, बिना पैडल मारे चलेगी 80 किलोमीटर, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/कोटा. आपने इले​क्ट्रिक बाइक, कार या फिर स्कूटी के बारे में तो काफी सुना होगा. साथ ही इसका इस्‍तेमाल भी किया होगा. हालांकि ये सभी वाहन स्टूडेंट्स के लिए पॉकेट फ्रेंडली नहीं होते है. इसकी वजह इनकी कीमत ज्यादा होना है. स्टूडेंट्स इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं पाते. हालांकि कोचिंग से हॉस्टल के बीच आवाजाही करने के लिए उन्हें किसी दुपहिया वाहन की आवश्यता जरूर होती है. स्टूडेंट्स की इन्हीं जरूरतों को देखते हुए कोटा के एक 12वीं पास युवक ने स्पेशल साइकिल तैयार की है. यह खास साइकिल बिल्कुल इलेक्ट्रिक है और एक बार चार्ज करने पर करीब 80 किलोमीटर तक चलती है.

साइकिल तैयार करने वाले वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस साइकिल में एक इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक मोटर होती है. इसका उपयोग शक्ति प्रदान करने के लिए किया जाता है. साइकिल में रिचार्जेबल बैटरी लगाई हुई है. आमतौर पर यह साइकिल 25 से 30 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है. रोजमर्रा के कामकाजों के लिए साइकिल बहुत अच्छी रहती है और अगर साइकिल इलेक्ट्रिक हो तो न चलाने में परेशानी होती है और न ही जेब पर डीजल-पेट्रोल का भार पढ़ता है.

25 हजार की लागत से होती है तैयार
वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार फुल चार्ज करने पर 70 से 80 किलोमीटर तक चलेगी. जबकि इसे चार्ज करने में मात्र दो यूनिट का खर्चा आएगा. इस साइकिल को बनाने में 25000 रुपये की लागत आई है. साथ ही बताया कि कोटा में पढ़ने आए लाखों कोचिंग स्टूडेंट हॉस्टल और घर से जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं. ऐसे में उन स्टूडेंट्स के लिए यह साइकिल काफी फायदेमंद होगी. नया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर 70000 से 80000 रुपये का खर्चा आता है. ऐसे में 25000 रुपये में इलेक्ट्रिक साइकिल मिल जाएगी.

12वीं पास वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि अब इलेक्ट्रिक साइकिल को कोचिंग स्टूडेंट के बीच लेकर भी जा रहे हैं. बता दें कि शुक्ला का गियर-ईवी का वर्कशॉप कोटा के अनंतपुरा क्षेत्र में स्थित है. आप मोबाइल नंबर 9454009819 पर संपर्क कर साइकिल के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 07, 2023, 09:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें