Ranchi Gold Rate : सोने और चांदी की कीमत में उछाल, जानें आज के रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. सोने व चांदी में इन्वेस्टमेंट करने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा टेंशन भरा हो सकता है. क्योंकि इन दोनों के भाव में अच्छा खासा उछाल देखा जा रहा है. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,950 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,800 रुपए तय की गई है. जबकि, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया सोने व चांदी के भाव में बढ़ोतरी देखी गई है. प्रति किलो चांदी की दर में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. नतीजतन आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (मंगलवार) शाम तक चांदी 77,700 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोना के भाव बढ़े

मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव में करीब 300 रुपए की बढ़ोतरी देखी गई है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,650 रुपए बिका था, लेकिन आज इसकी कीमत 56,950 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई. वहीं, मंगलवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,480 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 59,800 रुपए तय की गई है. यानी भाव में 320 रुपए की उछाल है.

आपके शहर से (रांची)

मिस्ड कॉल से भाव की जानकारी

IBJA की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या www.ibjarates.com देख सकते हैं.

Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें