Top Colleges in Delhi: लगातार 7वें साल मिरांडा हाउस बना नंबर 1 कॉलेज, देखें दिल्‍ली के टॉप कॉलेजों की लिस्‍ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Top Colleges in Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से भारत के शैक्षणिक संस्थानों को मिलने वाली NIRF रैंकिंग हर साल चर्चा में रहती है. इसमें मिलने वाली रैंकिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी, संस्थानों के लिए बेहद खास है. किस यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान को क्या रैंक मिली है,  ये स्टूडेंट्स और उस संस्थान के लिए बहुत मायने रखता है. अब ज्यादातर बोर्ड्स ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स बेहतर कॉलेज की तलाश में हैं. कॉलेजों में पढ़ने के मामले में स्टूडेंट्स में दिल्ली के कॉलेजों का खास क्रेज रहता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं दिल्‍ली के टॉप कॉलेजों के बारे में. ये लिस्ट nirf रैंकिंग 2023 के मुताबिक है.

1- मिरांडा हाउस- दिल्ली- रैंक 1

2- हिंदू कॉलेज-दिल्ली- रैंक 2

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

3- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज- नई दिल्ली- रैंक 6

4- किरोड़ीमल कॉलेज- दिल्ली- रैंक 9, लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन- नई दिल्ली- रैंक 9

5- श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स- दिल्ली- रैंक 11

6- हंस राज कॉलेज- दिल्ली- रैंक 12

7- श्री वेंकटेश्वर कॉलेज- दिल्ली- रैंक 13

8- सेंट स्टीफंस कॉलेज- दिल्ली- रैंक 14

9- देशबंधु कॉलेज- दिल्ली- रैंक 17

10- आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज- दिल्ली- रैंक 21

जारी NIRF रैंकिंग में कॉलेज कैटेगिरी लिस्ट में देश भर के अलग-अलग राज्यों के 100 कॉलेजों को जगह मिली है. जिसमें दिल्ली के कॉलेज भी शामिल हैं. दिल्ली के कॉलेजों में शुमार किए गए कॉलेज, ज्यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं.

‘मिरांडा हाउस’ 
पहले नंबर पर जगह बनाने वाला ‘मिरांडा हाउस’ दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस का गर्ल्स कॉलेज है. दिल्ली में मौजूद ये कॉलेज पिछले 7 सालों से देशभर के ओवरऑल कॉलेजों में पहले नंबर अपनी जगह बरकरार रखे हुए है.

‘मिरांडा हाउस’ कॉलेज से पढ़ चुकी पूर्व स्टूडेंट्स, देश की बहुत सी मशहूर हस्तियों में शुमार हैं. मिरांडा में दाखिले की बात करें तो, यहां पर अब cuet शुरू होने के बाद से दाखिला, cuet के नंबरों के आधार पर होता है. मिरांडा में दाखिले की कट-ऑफ पहले से ही हाई रहती है. यहां पर एडमिशन के लिए लड़कियों में खास क्रेज देखने को मिलता है. यहां पढ़ने वाली लड़कियों को mirandian भी कहा जाता है.

ये भी पढ़ें-
Success Story: स्कूल में फेल होने वाली रुक्मिणी बनीं IAS, पहले प्रयास में लाई थीं दूसरी रैंक, दिया सक्सेस मंत्र
इंजीनियरिंग के बाद क्यों करें एमबीए? जानें जॉब, करियर में होने वाले 10 फायदे

Tags: College, Delhi University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें