Street Food: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के 7 दोस्तों ने शुरू किया ‘स्टूडेंट लस्सी’ का चेन, अब बेच रहे फ्रेंचाइजी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात दोस्तों ने एक ऐसी शुरुआत की जिसकी चर्चा हर तरफ है. यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के वक्त जब इनके जेब में पैसे नहीं थे, हर दोस्त अपनी परेशानियां बताता था. इसके बाद इन सातों ने मिल कर ‘स्टूडेंट लस्सी’ बेचने की शुरुआत की जो अब शहर भर में छा गया है. तेरह फ्लेवर में मिलने वाली इस स्पेशल लस्सी का गोरखपुर विश्वविद्यालय का हर छात्र दीवाना है. इसकी शुरुआत करते समय सातों दोस्तों ने मार्केट से पैसे उधार लिए, लेकिन सफल होने के बाद आज लगभग 22 लोगों को ये रोजगार दे रहे हैं.

‘स्टूडेंट लस्सी’ चलाने वाले दीपक यादव ने बताया कि हमने वर्ष  2019 में बी.ए फर्स्ट ईयर में इसकी शुरुआत की थी. उस वक्त हम सात दोस्तों ने मिल कर इसको शुरू किया था. शुरुआती दिनों में हमलोगों ने आइसक्रीम के ठेले पर लस्सी बेचना शुरू किया था. महज कुछ दिनों में ही गोरखपुर के लोगों को हमारी लस्सी अच्छी लगी. मगर तभी देश और दुनिया भर में कोरोना आ गया. हमलोग भी इसकी चपेट में आ गए, लेकिन फिर भी हम लगे रहे, जुटे रहे. वर्ष 2020 के आखिर में हमने इसका स्टार्टअप किया और धीरे-धीरे लस्सी के वैराइटी बढ़ाते गए. आज हर दिन लगभग तीन क्विंटल दही इस्तेमाल होता है. हम 13 फ्लेवर में यह खास लस्सी बनाते हैं. हम मात्र 30 रुपये में लोगों को शुद्ध और टेस्टी लस्सी पिलाते हैं.

यूपी के 5 शहरों में दे चुके हैं फ्रेंचाइजी

आपके शहर से (गोरखपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

एक ठेले से शुरू हुई ‘स्टूडेंट लस्सी’ के आज गोरखपुर शहर में छह स्टाल लगते हैं. साथ ही, ‘स्टूडेंट लस्सी’  की फ्रेंचाइजी यूपी की राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, बस्ती, महाराजगंज में भी चलती है. इसको शुरू करने वाले युवा अभी भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. साथ ही, अपने इस स्टार्टअप को चला रहे हैं. इस ‘स्टूडेंट लस्सी’ की सबसे खास बात है कि इसमें इस्तेमाल किये जाने वाले सामान खुद घर में ही तैयार किए जाते हैं.

Tags: Food 18, Food business, Gorakhpur news, Street Food, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें