Viral Video: शख्स ने सड़क पर खुली छोड़ी करोड़ों की कार, बोनट पर रख गया चाबी, लौटकर देखा तो उड़ गए होश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सड़कों पर महंगी गाड़ियों को दौड़ते देखकर लोगों को दो ही तरह के ख्याल आते हैं. एक ये कि काश ये गाड़ी उनकी हो जाए, या काश वो इतने रुपये कमा लें कि वो भी वैसी ही गाड़ी खरीद सकें. रुपये कमाकर वैसी गाड़ी खरीदने वाले तो मेहनती लोग होते हैं पर जो लोग उसी गाड़ी को अपना बनाने का सपना देखते हैं, वो चोर भी हो सकते हैं. ऐसे में सड़कों पर महंगी गाड़ियों को बिना लॉक (Man left unlock car on road in Dubai) किए खड़ा करना खतरे से खाली नहीं है. पर दुबई जैसे शहर में गाड़ी के चोरी होने का डर बिल्कुल भी नहीं है. हाल ही में एक शख्स ने दुबई में लोगों की इमानदारी जांचने का अजीबोगरीब तरीका खोज निकाला. इसके अलावा वो शहर की सेफ्टी (Man test safety in Dubai) को भी जांचना चाहता था.

इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर Ayman Al Yaman ने लोगों को इस बात का सबूत दिया और बताया कि आखिर दुबई कितना सुरक्षित शहर है. हाल ही में शख्स ने एक वीडियो बनाकर बताया कि दुबई (Dubai Rolls Royce cullinan car video) में लोग कितने इमानदार हैं और वहां गाड़ियां चोरी हो सकती हैं या नहीं. यमन के पास इस वीडियो में एक रॉल्स रॉयस कार नजर आ रही है. ये रॉल्स रॉयस कलिनन है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये तक है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें