आज का राशिफल: तुला राशि वाले टाल दें यात्रा, वृश्चिक राशि वाले खुश, धनु वाले रहेंगे कंफ्यूज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 07 June 2023)

आज आप शारीरिक रुप से शिथिलता और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव करेंगे. माता के विषय में चिंता रहेगी. स्थायी संपत्ति से संबंधित कामों में सावधानी बरतें. कहीं घूमने जाने की योजना को आज हर संभव टालने का प्रयास करें. पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा. सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ सकता है. विवाद टालने की कोशिश करें.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 07 June 2023)

आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. आज आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य वृद्धि भी होगी. स्नेहीजनों के साथ संबंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय शुभ है. कहीं घूमने जाने की योजना बनेगी. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 07 June 2023)

आज आपका मन दुविधा में फंसा रहेगा. पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा. निर्धारित कामों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेना आपके लिए बेहतर होगा. घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें