
रूपेश कुमार भगत/ गुमला. गुमला के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 31 मई की रात 10वीं की छात्रा के साथ हुए गैंग रेप मामले में पुलिस ने पड़ोस के गांव के 19 वर्षीय ब्रिज मिंज को गिरफ्तार किया है. वहीं दो नाबालिग आरोपी को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा गया है. गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने इसकी जानकारी दी.
दरअसल, 31 मई को पीड़िता के गांव में एक शादी समारोह था. वहां सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से बारात आयी थी. बाराती पक्ष शादी में नाच गाना कर रहे थे. पड़ोस के गांव के भी कुछ युवक वहां पहुंचे थे. पीड़िता भी बारातियों का डांस देख रही थी. इसी दौरान पड़ोस गांव के दो लड़कों ने मौका पाकर उसे लड़की का मुंह बंद कर उसे स्कूटी से आम के बागीचे में ले गए.
वहां से फोन कर तीन अन्य दोस्तो को बुलाया. फिर सभी ने बारी-बीरी से उसका रेप किया. उसके बाद मुंह खोलने पर जान से जाने की धमकी देकर उसे छोड़ दिया गया. पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी.
गुमला एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रीयता दिखाते हुए छानबीन में जुट गई. इस क्रम में तीन आरोपियों को उनके घरों से दबोचा गया है. इनमें दो नाबालिग हैं. दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. वहीं, 19 वर्षीय ब्रिज मिंज जेल भेजा गया है.
.
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 21:40 IST








