बढ़ती गर्मी के कारण मधुबनी के स्कूलों का बदला समय, इस तारीख से होंगी छुट्टियां, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राजाराम मंडल/ मधुबनी. भीषण गर्मी से लोगों को इन दिनों राहत नहीं मिलने वाली है, बल्कि जिले का तापमान और भी बढ़ने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट हैवी हीट वेव और हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. इसे देखते हुए स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावकों की परेशानी बढ़ते जा रही है. मधुबनी जिले में भीषण गर्मी के कारण प्रारंभिक स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है. अब सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक होगा. स्कूलों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था 10:30 बजे के पहले करना होगा. इससे संबंधित आदेश जिलाधिकारी ने जारी किया है

10 जून से होगी गर्मी छुट्टी

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी ने बताया कि इस निर्णय को बच्चों के स्वास्थ को देखते हुए लिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में गर्मी की छुट्टी 10 जून से होगी. तबतक के लिए यह आदेश जारी किया गया है. इस बार गर्मी छुट्टी 20 दिनों की होगी.

क्या बरतें सतर्कता

धूप में विशेषकर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बच्चों को घर से बाहर जाने से बचाना चाहिए. घर को ठंडा रखें, ताकि उन्हें सांस लेने में परेशानी नहीं हो. बच्चे जिस कमरे में सोते हैं, उसमें रात में परदे, शटर या शनसेड का इस्तेमाल करना चाहिए. खिड़कियां खोल कर रखना चाहिए. उन्हें पर्याप्त पानी पिलाते रहना चाहिए. जितनी बार संभव हो उतनी दफे पानी पिलाना चाहिए. धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता, टोपी, जूते या चप्पल पहनने को कहें. ओआरएस या घर के बने पेय जैसे लस्सी,चावल का पानी, नींबू-पानी, छाछ आदि पीना पिलाना चाहिए.

क्या नहीं करना चाहिए

चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के दौरान अभिभावकों को बच्चों पर विशेष निगरानी रखनी चाहिए. उन्हें, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय के सेवन से बचाना चाहिए. चूंकि ये सभी शरीर को निर्जलित करते हैं. बच्चों को अगर बेहोश या बीमार देखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. बासी और उच्च प्रोटीन वाला भोजन नहीं करने दें.

Tags: Bihar News, Hindi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें