ताबड़तोड़ फायरिंग की हत्या से थर्राया रांची, युवक को किया गोलियों से छलनी, गैंगवार की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. मंगलवार की शाम रांची का बरियातू थाना क्षेत्र गैंगवार की वारदात से दहल गया. ताबडतोड़ फायरिंग की वारदात से पूरे इलाके के लोग सकते में हैं. मौके से पुलिस ने छह खोखे भी बरामद किए हैं,  वहीं इस वारदात को लेकर मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौजूद हैं तो एफएसएल की टीम भी पहुंची हुई है.

रांची के एदलहातु में सरेशाम गोलीबारी की वारदात हुई जिसमें बिट्टू खान नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू खान एदलहातु के टोंटे चौक के पास स्थित सरना स्थल के पास खड़ा था. इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. बिट्टू खान को चार से पांच गोलियां मारी गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

गोलीबारी की सूचना पाकर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. शहर से बाहर जाने वाले रास्तों को सील कर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी एस जैन ने बताया कि मृतक का आपराधिक इतिहास है और छह महीने पहले ही वो जेल से छूटकर बाहर आया था. आरोपी का कालू लामा की हत्या में भी नाम था और आशंका जाहिर की जा रही है कि लामा की मौत का ही बदला लेने के लिए बीड़ी गिरोह के लोगों के द्वारा उसकी हत्या की गई है.

आपके शहर से (रांची)

बता दें कि दो साल पहले रांची के मोराबादी मैदान में कालू लामा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.  लव कुश शर्मा गिरोह के द्वारा कालू लामा की हत्या करवाई गई थी. बिट्टू खान पर आरोप था कि उसी ने रेकी कर अपराधियों को यह बताया था कि कालू लामा मोराबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के पास बैठा हुआ है, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Murder, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें