‘आदिपुरुष’ एक्शन ट्रेलर लॉन्च, सिर चढ़कर बोल रही प्रभास की दीवानगी, लोगों से खचाखच भरा दिखा स्टेडियम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ की रिलीज पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. 16 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज करने का फैसला किया कर लिया है. ट्रेलर लॉन्च के लिए तिरुपति में मेगा इवेंट रखा गया है, जहां लोगों की भीड़ देखकर आप भी हैरानी हो जाएंगे.

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष को लेकर रिलीज से पहले ही काफी बज बना हुआ है. रामायण पर आधारित इस फिल्म के लिए लोगों का एक्साइटमेंट देखते ही बन रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से तो लोगों की एक्साइटमेंट इस फिल्म को लेकर पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है. अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है. दरअसल इस फिल्म की रिलीज के समय मेकर्स ने एक एक्शन ट्रेलर रिलीज करने का मन बनाया है. इस इवेंट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

30 दिन में शूट की गई फिल्म, 45 करोड़ था बजट, 200 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई, अब एक हिट को तरस रहा सुपरस्टार

‘आदिपुरुष’ का एक्शन ट्रेलर
इस फिल्म की रिलीज में अब 10 दिन बाकी हैं. सिनेमाहॉल में फिल्म रिलीज करने से पहले तिरुपति में इसका एक्शन ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. तिरपति में फिल्म का एक्शन ट्रेलर देखने के लिए हजारों की तादाद में लोग जमा हुए. फिल्म का एक्शन ट्रेलर 2 मिनट 27 सेकेंड होगा. इससे पहले जो ट्रेलर रिलीज हुआ, उसमें लोगों को भगवान राम की भवानाएं देखने को मिली. वहीं अब एक्शन ट्रेलर में लोगों को प्रभु राम और रावण के बीच युद्ध देखने को मिलेगा.

” isDesktop=”true” id=”6436715″ >

सिर चढ़कर बोल रही प्रभास की दीवानगी
तिरुपति के ग्राउंड में जिस तरह फिल्म का एक्शन ट्रेलर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है, उससे फिल्म की सफलता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है. इस भारी भीड़ को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आदिपुरुष उम्मीद से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर सकती है. ट्रेलर के दौरान का भव्य नजारा फिल्म के प्रति लोगों की दीवानगी भी साफ दर्शा रहा है. इवेंट के बाहर लोग जय श्री राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं कई फैंस प्रभास-प्रभास भी चिल्लाते नजर आ रहे हैं.

मेकर्स ने किया बड़ा फैसला
आदिपुरुष रिलीज होने में अब सिर्फ 10 दिन बाकी है. ऐसे में मेकर्स ने एक बड़ा फैसला किया है. असल में स्क्रीनिंग के दौरान हर थियेटर में एक सीट खाली रखी जाएगी. ये सीट भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी. ऐसा भगवान हनुमान के प्रति लोगों की आस्था का जश्न मनाने के मकसद से किया जाएगा. मेकर्स के बयान में लिखा है- जब भी रामायण का पाठ किया जाता है, वहां भगवान हनुमान प्रकट होते हैं.

बता दें कि 500 करोड़ में बनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास भगवान राम की भूमिक अदा करने वाले हैं, वहीं कृति सेनन मां सीता की भूमिका में हैं और सैफ अली खान लंकेश का किरदार निभा रहे हैं.

Tags: Adipurush, Entertainment news., Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें