कमजोर होता जा रहा है झांसी वालों का दिल, 5 महीने में आए इतने मामले , जानिए एक्सपर्ट की राय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी वालों का दिल लगातार कमजोर होता जा रहा है. पिछ्ले कुछ महीनों में 1000 से अधिक लोगों को हार्ट अटैक आ चुका है. झांसी में हृदय संबंधित शिकायत लेकर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट सेंटर पर भी पहुंच रहे हैं. बुजुर्गों के साथ महिलाओं और युवाओं को भी बड़ी संख्या में हार्ट अटैक की शिकायत आ रही है.

झांसी के जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि हृदय रोग की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अगर सिर्फ इस वर्ष की बात करें तो जनवरी से लेकर मई तक के महीने में हर रोज औसतन 4 से 5 मरीज निजी या सरकारी अस्पतालों में इलाज करवाने पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसमें युवाओं का संख्या काफी बड़ी है. खान-पान के बदलते परिवेश और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से लोगों में हृदय रोग की समस्या बढ़ती जा रही है.

डिहाइड्रेशन से हो सकता है हार्ट अटैक
डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि झांसी में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी में लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. डिहाइड्रेशन की वजह से भी लोगों को दिल का दौरा पड़ता है. इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीते रहें. इसके साथ ही तला भुना खाने से भी परहेज करें. उन्होंने कहा की नशे से भी दूर रहें. रोजाना एक्सरसाइज करें और अपने दिल का ख्याल रखें.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 20:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें