Asia Cup हो सकता है रद्द, BCCI बड़ा टूर्नामेंट कराने की तैयारी में, पाकिस्तान को दोहरा झटका देने की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास अब बैकफुट पर जाने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं बचा है. 3 पड़ोसी क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी को करारा झटका दिया हैं. बीसीसीआई पहले से वनडे एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की बात कर रहा था, लेकिन पीसीबी इसके लिए तैयार नहीं था. अब बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल को नामंजूर कर दिया है. पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने बार-बार कहा है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह न्यूट्रल वेन्यू पर होता है, तो वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेगा. अब खबर आ रही है कि इस साल के एशिया कप को रद्द किया जा सकता है. इस दौरान बीसीसीआई घर पर मल्टी नेशन टूर्नामेंट आयोजित कर सकता है.

पीसीबी सिर्फ न्यूट्रल वेन्यू पर एशिया कप कराने की जिद पर अड़ा हुआ है. न्यूज एजेंसी पीटीआई से एशियन क्रिकेट काउंसिल के सूत्र ने कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है. भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान वर्ल्ड कप से पहले 50 ओवरों के फॉर्मेट में एक मल्टी नेशनल टूर्नामेंट खेल सकते हैं. भारत एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय घर में 4 या 5 देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है. इसे अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है.

ब्रॉडकॉस्टर को नहीं दी जा सकेगी बड़ी राशि
सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तब भी इसे एशिया कप कहा जाएगा, लेकिन ब्रॉडकॉस्टर पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा. श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है. इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए, क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता.

Asia Cup: पाकिस्तान को 3 देशों ने दिया झटका, अब उसके पास 2 ही रास्ते, पहला- वह टूर्नामेंट से हटे, नहीं तो…

सूत्र ने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा, क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है, जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में एसीसी को दे रहे थे. हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान को वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के लिए मजबूर कर सकता है. पीसीबी ऐसी धमकी पहले दे भी चुका है.

Tags: Asia cup, BCCI, India Vs Pakistan, Team india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें