
हाइलाइट्स
मैग्नाइट 2020 में इंडिया में लॉन्च की गई थी.
कार का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित कंपनी के प्लांट में होता है.
कार को 15 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है.
नई दिल्ली. किसी समय में निसान की इंडिया मे 5 से ज्यादा गाड़ियां मार्केट में अवेलेबल थीं. लगभग हर सेगमेंट की कार निसान ऑफर किया करती थी लेकिन अब निसान कुछ समय से केवल एक कार का प्रोडक्शन कर रही है. ये कार है निसान मैग्नाइट. एसयूवी सेगमेंट में आने वाली मैन्नाइट की डिमांड भी काफी ज्यादा है. बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स से लैस मैग्नाइट इंडिया ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर एसयूवी है. इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2020 में लॉन्च हुई निसान मैग्नाइट ने तीन साल के अंदर ही 1 लाख कारों के प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है.
गौरतलब है कि निसान को सबसे पहले जापान में डिजाइन किया गया था. लेकिन इसका प्रोडक्शन इंडिया में ही किया गया. दिसंबर 2020 में निसान मैग्नाइट को पहली बार इंडिया में लॉन्च किया गया. इसके बाद से ही इसका प्रोडक्शन चेन्नई स्थित कंपनी के प्लांट में किया जाता है. यहीं से इसे एक्सपोर्ट भी किया जाता है. निसान की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाडडियों में से एक मैग्नाइट ही है.
15 देशों में होती है एक्सपोर्ट
इंडिया के अलावा निसान मैग्नाइट को बांग्लादेश, सेशेल्स, ब्रुनेई और युगांडा सहित 15 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है जहां इस जापानी एसयूवी की भारी डिमांड है. निसान मोटर इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव के अनुसार मैग्नाइट इंडियन मार्केट में कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हुई है. गौरतलब है कि निसान की सीधी टक्कर इंडिया में वैन्यू, ब्रेजा और सोनेट जैसे कारों से है.
दमदार लेकिन माइलेज वाला इंजन
निसान मैग्नाइट की खासियत इसका माइलेज है. कार 20 किलोमीटर प्रति लीटर से भी ज्यादा का माइलेज देती है. कंपनी इसमें 1.0 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन देती है जो 70 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. मैग्नाइट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर की जाती है. कार की एक्स शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये से शुरू होती है.
फीचर्स भी खास
हाल ही में कंपनी ने मेग्नाइट का गीजा वेरिएंट लॉन्च किया था. कार में वायरलैस कनेक्टिविटी के साथ जेबीएल का साउंड सिस्टम दिया गया है. वहीं 9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी इसमें एड किया गया है. मैग्नाइट को आप 5 कलर ऑप्शंस में ले सकते हैं.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Nissan
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 18:49 IST








