‘हमलोग तो केवल बनाते हैं, BJP वालों ने गिराया है’, पुल टूटने पर तेजप्रताप यादव ने दिया अजीबोगरीब बयान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तेजप्रताप यादव बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री हैं
उन्होंने पुल गिरने के मामले में अजीबोगरीब बयान दिया है
भागलपुर में पुल गिरने की घटना के बाद से बीजेपी लगातार हमलावर है

पटना. बिहार में पुल गिरने को लेकर राजनीति अपने चरम पर है. बीजेपी और जेडीयू एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं तो वहीं राजद कोटे से पुल प्रकरण को लेकर लगातार सफाई दी जा रही है. इस कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे ने पुल गिरने के मसले पर अलग ही राग अलाप लिया है. दरअसल तेजप्रताप यादव से जब पूछा गया कि बिहार में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल धराशाई हो गया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है तो पहले तो लालू प्रसाद के बेटे ने ऐसे रिएक्ट किया जैसे उनको इस बात की जानकारी नहीं हो लेकिन जब पत्रकारों ने उन्हें पूरा मामला समझाया तो उन्होंने अजीबोगरीब बयान दे दिया.

हमेशा से अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तेजप्रताप यादव ने कहा कि पुल गिराना बीजेपी का काम है और यह पुल भी बीजेपी के लोगों ने गिराया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि हम लोग तो सिर्फ बनाते रहते हैं जबकि बीजेपी वाली गिराते रहते हैं, ऐसे में भागलपुर का भी पुल बीजेपी नहीं गिराया है. तेजप्रताप यादव जो कि बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं ने विपक्षी दल बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भागलपुर वाला पुल भी बीजेपी के लोगों ने गिराया है.

तेजप्रताप ने कहा कि हमलोग हमेशा बनाते हैं लेकिन बीजेपी वाला सब गिरा देता है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि पुल के मामले में बीजेपी के लोग इस्तीफा मांगने वाले कौन होते हैं. मालूम हो कि बिहार में इन दिनों राजद-जदयू महागठबंधन की सरकार है. अब जब बीजेपी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है तो महागठबंधन के नेता पलटवार कर रहे हैं और बीजेपी को चुनौती दे रहे हैं कि गड़बड़ी कहां हुई सामने आकर जानकारी दें.

आपके शहर से (पटना)

Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Tej Pratap Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें