शक्ति सिंह/ कोटा.एज्युकेशन सिटी कोटा के कोचिंग के स्टूडेंट्स इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत का मान बढ़ा रहे हैं. कोटा कोचिंग के 29 स्टूडेंट्स अलग अलग ओलंपियाड में इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए हैं. एलन करियर इंस्टिट्यूट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पंकज बिड़ला ने बताया की छह प्रमुख इंटरनेशनल ओलंपियाड के ओरियंटेशन कम सिलेक्शन कैंप के रिजल्ट जारी किये गए. अलग-अलग ओलंपियाड में अलग-अलग संख्या में भारतीय टीम घोषित की गई. कुल 29 स्टूडेंट्स छह ओलंपियाड में इंटरनेट इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.
आपके शहर से (कोटा)

इस शादी में 7 नहीं, होते हैं 8 फेरे… दुल्हन को गोद में लेकर दूल्हा निभाता है ये खास रस्म

कोर्ट के निर्णय से नाराज़ किराएदार ने दफ्तर में घुस कर बिल्डिंग मालिक से की मारपीट, केस दर्ज

गजेन्द्र सिंह शेखावत मानहानि केस: 24 जून को आएगा कोर्ट का फैसला, गहलोत को समन जारी किया जाए या नहीं?

थार के धोरों में तैयार हो रहे हैं ओलंपिक खिलाड़ी, यहां शुरू हुई है स्कीट शूटिंग रेंज

Churu : लॉकडाउन में नौकरी गई तो इस युवक ने शुरू किया यह काम, आज कमा रहा लाखों रुपए

बेमिसाल दोस्ती की कहानी: टूट गई शंकर एंड शंकर की जोड़ी, आखिरकार बिछड़ गए 2 यार, जानें क्या थी खासियत

राजस्थान के इस गांव में 100 साल पुराना है लकड़ी का कारोबार, कई शहरों में है यहां के खाट की मांग

एयरक्राफ्ट उड़ाने में एक्सपर्ट है जोधपुर का यह नन्हा सा बालक, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

मलेशिया से लेकर वियतनाम तक है राजस्थान के इस शहर के लहसुन की डिमांड, इस बार मिल रहा बंपर भाव

Top Colleges in Delhi: लगातार 7वें साल मिरांडा हाउस बना नंबर 1 कॉलेज, देखें दिल्ली के टॉप कॉलेजों की लिस्ट

सचिन पायलट क्या करेंगे 11 जून को? शक्ति प्रदर्शन या अलग राह अपनाएंगे, तस्वीरों से जानें सबकुछ
बिरला ने बताया कि इंटरनेशनल फिजिक्स ओलंपियाड में 5 में से 3, इंटरनेशनल केमेस्ट्री ओलंपियाड में 4 में से 4, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड में 5 में से 4, इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 6 में से 1, इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स ओलंपियाड जूनियर में 3 में से 3, इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में 6 में से 4 स्टूडेंट्स एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट से रहे.
इन ओलंपियाड में 50 से लेकर 90 देशों तक के स्टूडेंट्स शामिल होते हैं. स्टूडेंट्स के अकेडमिक लेवल को अलग-अलग प्रतियोगिताओं के माध्यम से परखा जाता है. उसके बाद मेडल्स दिए जाते हैं. स्टूडेंट्स ने कहा कि ओलम्पियाड में 4 से 6 लेवल होते हैं, हर लेवल में श्रेष्ठता सिद्ध करनी होती है. फाइनल राउंड विदेश में होते हैं और लिखित परीक्षा के अलावा भी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं. ऐसे में तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है. एलन में ओलम्पियाड की बेहतर तैयारी के चलते ही अच्छे रिजल्ट्स आते हैं. यहां ओलंपियाड के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज मौजूद हैं, जो इंटरनेशनल ओलंपियाड की तैयारी करवाते हैं.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:39 IST








