Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर बदल रही ग्रह-नक्षत्र की चाल, चमकेगी इस राशि की किस्मत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

परमजीत कुमार/देवघर. आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. इस दिन भगवान गणेश की पूजा और चंद्रमा को अर्ध्य अर्पित करने का विशेष महत्व है. ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार बुधवार प्रातः चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेगा. मकर राशि के जातकों के लिए यह संयोग सुखद साबित होने वाला है. इनके लिए संकष्टी चतुर्थी शुभ संकेत लेकर आने वाली है.

बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने न्यूज़18 लोकल को बताया कि संकष्टी चतुर्थी मकर राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आने वाली है. जातकों का रुका हुआ भुगतान प्राप्त होगा और आय के नए साधनों की योजना बनेगी. पारिवारिक व्यवसाय में लाभ और नवीन वाहन सुख की प्राप्ति होगी. इसके साथ अनेक सुअवसर उत्पन्न होंगे और आप उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेंगे. स्वराशि का चन्द्रमा होने से परेशानियां कम होंगी और लाभ के अवसर अधिक होंगे.

जानें पूजा और अर्ध्य का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल के मुताबिक, संकष्टी चतुर्थी के दिन मकर राशि वाले व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करें और प्रभु पर धुर्वा जरूर चढ़ाएं. इससे जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. संकष्टी चतुर्थी तिथि 6 जून को रात 10 बजे से शुरू हो रही है और इसका समापन 7 जून को रात 11 बजे होगा. इसलिए उदया तिथि के अनुसार, 7 जून को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी. संध्या 7 बजे के बाद से पूजा का शुभ मुहूर्त है. रात्रि रात 10 बजकर 18 मिनट को चंद्रमा को अर्घ्य दें.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें