Amethi News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ,लड़की के मौसा पर गंभीर आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पप्पू पाण्डेय/अमेठी : उत्तर प्रदेश में जिला अमेठी के जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे उसरहा बहादुरपुर गांव में मौसा-मौसी के साथ रह रही एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि 12 घंटे तक घटना की सूचना हम लोगों को नही दिया गया. सोमवार की सुबह युवती के माता-पिता को सांप के काटने से मौत का कारण बताया गया.

मौत के बाद पहुंचे पिता ने अपने साढ़ू पर दो साल पहले बेटी से दुष्कर्म करने की बात कहते हुए बताया कि वह बेटी से शादी की जिद कर रहा था. हालाकि बाद में लोक-लाज के भय व रिश्तेदारों के समझाने के बाद उसने केस नहीं दर्ज कराया. बाद में बेटी की जिद पर उसने दोबार साढू के घर भेज गया. पिता ने कहा कि रविवार रात मौत के बाद सोमवार तक सूचना नहीं दी. सूचना दी भी तो बताया कि सांप ने काट लिया है. यहां आने पर घर पर बेटी का शव मिला. गले पर रस्सी के निशान हैं. बेटी की हत्या हुई. इसके साथ ही पीड़िता के पिता की आरोप है कि सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई करने के बजाए मामले की दबाने की कोशिश में जुटी हुई थी. फिलहाल परिजनों द्वारा पूरे मामले की सूचना देने पर जायस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आरोपी ने युवती को लिया था गोद
बताते चलें कि उसरहा गांव के राजेश के घर राम सुमेर की बेटी बचपन से रह रही थी. मृतका के पिता राम सुमेर ने बताया कि रिश्तेदार राजेश ने उसकी दूसरे नम्बर की बेटी को गोद लिया था. लिहाजा उसकी पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा मृतक के मौसा ही वहन कर रहे थे. मृतक युवती के पिता राम सुमेर ने कहा कि राजेश ने कहा था कि मेरी कोई संतान नहीं है. बेटी का पालन-पोषण अपने बच्चे की तरह करेंगे. वहीं युवती की मां ने बताया कि जब उसकी बेटी 6 साल की थी तभी राजेश उसे अपने घर ले गए थे.

दो साल पहले लगा था दुष्कर्म का आरोप
वहीं दो साल पहले युवती के साथ राजेश मृतक युवती के मौसा ने दुष्कर्म किया था तब हम बेटी को अपने घर ले आये थे . उस समय राजेश ने युवती से शादी करने की बात कही थी. जिस पर परिजन ने विरोध किया था लेकिन युवती की जिद पर फिर से उसे राजेश के साथ भेजना पड़ा. रविवार की दोपहर बाद करीब पांच बजे युवती ने गांव में ही अपने मौसा राजेश के स्पोर्ट्स फैक्ट्री के अंदर कपडे के काटन से फंदा लगाकर जान दे दी.मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि राजेश ने मामले को कई घंटो तक दबाये रखा. वहीं मृतका की मां ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत रविवार को हुई थी, लेकिन राजेश ने एक दिन बाद ससुराल में फोन से सूचना दी कि युवती को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है. सूचना मिलते ही अंजू के परिजन आनन-फानन में राजेश के घर पहुंचे तो उसके गले में रस्सी के निशान मिले.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
मृतका के पिता राम सुमेर ने इसकी सूचना जायस कोतवाली पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जायस कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया मृतक के परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 17:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें