Bhopal Food Festival: भोपाल के फूड फेस्टिवल में जानें क्या-क्या हुआ खास, आम जनता को मिली खाने में 25% की छूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य तिवारी/ भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गौरव दिवस का कार्यक्रम 31 मई से ही चालू हो गया है. इस कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए भोपाल की महापौर मालती राय एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने गौरव दिवस के शुरू होने से पहले ही व्यापारी एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और होटल संचालकों को इस उत्सव को यादगार बनाने के लिए अपना योगदान देने को कहा था. गौरव दिवस के मौके पर भोपाल में स्थित बिट्टन मार्केट में 7 दिनों के फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया.

भोपाल के कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत होने से पहले ही कहा था कि भोपाल का गौरव दिवस यहां के लोगों का गौरव दिवस है. आम जनता के लिए गौरव दिवस को खास बनाने के लिए फूड फेस्टिवल के दौरान शहर के लोगों को खानों में 25 प्रतिशत तक छूट दिया गया. साथ ही दुकानों तथा होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों को इन 7 दिन के फूड फेस्टिवल के दौरान फूल का माला पहना कर सम्मानित भी किया गया. बता दें कि जिन व्यापारियों ने फूड फेस्टिवल के दौरान दुकाने लगाए उनसे किसी भी तरह का किराया नहीं वसूला गया है.


फूड फेस्टिवल में आप चख सकते हैं कई लजीज व्यंजन
इस 7 दिन के फूड फेस्टिवल में 1 दिन मिलेट उत्सव भी मनाया गया. इस दौरान फूड फेस्टिवल में लगे सभी स्टाल पर मिलेट से बने व्यंजन को रखा गया. साथी ग्रीन इको थीम मेले पर एवं फूड सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इस पूरे फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. आपको बता दें कि फूड फेस्टिवल में कई सारे लजीज व्यंजन मिल रहे हैं जैसे कि मोमोज , पिज़्ज़ा , बर्गर , पानी पूरी , बर्फ का गोला , चार्ट , आइसक्रीम डोसा . और भी अन्य खाने का समान मिल रहा है . और इसके साथ साथ फूड फेस्टिवल में गेम जोन भी बनाया गया है आप वहां पर जाकर गेम जोन का भी आनंद उठा सकते हैं .

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 16:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें