
Compact SUV Under 9 Lakh: भारतीय बाजार में 10 लाख से कम कीमत वाली बजट कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं. अब इस सेगमेंट में पहले तो हैचबैक का बोलबाला था, लेकिन अब कम कीमत वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों का क्रेज बढ़ रहा है. यूं तो भारत में कई कंपनियां बजट कॉम्पैक्ट एसयूवी बेच रही हैं, लेकिन इस सेगमेंट में एक एसयूवी है जिसने बिक्री के मामले में कई पॉपुलर कारों को भी पीछे छोड़ दिया है.
मारुति सुजुकी ने पिछले साल भारतीय बाजार में ब्रेजा को फेसलिफ्ट अवतार में लॉन्च किया था. इस एसयूवी को ग्राहकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. ब्रेजा का ऐसा जलवा चल रहा है कि लॉन्च होने के सिर्फ दो महीने के भीतर ही इसे 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बुकिंग मिल गई थी. वहीं इस साल भी कंपनी को ब्रेजा के लिए हजारों बुकिंग मिल गई हैं. कंपनी हर महीने इस एसयूवी की 12,000-13,000 यूनिट्स की बिक्री कर रही है.
यह भी पढ़ें: मिडिल क्लास की शान हैं ये गाड़ियां, खरीदने का है मन, तो आंख बंद करके ले लो, पेट्रोल की कीमत भूल जाओगे
ब्रेजा क्यों है इतनी पसंद?
मारुति सुजुकी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सिर्फ ब्रेजा की बिक्री कर रही है. पिछले साल लॉन्च हुई ब्रेजा फेसलिफ्ट का डिजाइन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही इस कार की बेहतर माइलेज, पॉवर और परफॉरमेंस भी लोगों का दिल जीत रही है. कई लोगों का मानना है कि ब्रेजा कम कीमत में एक बड़ी कार का फील देती है.
ब्रेजा की शानदार माइलेज के चलते भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं. यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज ऑफर करने वाली कार है. पेट्रोल इंजन में ब्रेजा की माइलेज 20.15kmpl है, वहीं सीएनजी में यह कार 25.51km/kg की माइलेज देने में सक्षम है. यह अपने सेगमेंट में अकेली एसयूवी है जो बेहतर फ्यूल एफिसिएंसी के लिए माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस है.
यह भी पढ़ें: Scorpio चलाने वालों को हजम नहीं होगा इस गाड़ी का टशन, Thar भी भरती है पानी, इंडियन कार में Mercedes की जान
इंजन और पॉवर
इंजन की बात करें तो, इसमें 1.5-लीटर K15C DualJet पेट्रोल इंजन दिया गया है. कंपनी इसी इंजन का इस्तेमाल Ertiga और XL6 जैसी कारों में भी कर रही है. यह इंजन 101hp की पॉवर और 136Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं सीएनजी मोड में इंजन 88hp और 121.5Nm का टॉर्क देता है. पेट्रोल मॉडलों में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है जबकि सीएनजी में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है.
कितनी है कीमत?
मारुति ब्रेजा को कंपनी 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में पेश करती है. इसमें 328 लीटर का बूटस्पेस मिलता है. न्यू जनरेशन मारुति ब्रेजा की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होकर 14.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. आप इसे 6 मोनोटोन और 3 डुअल टोन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.








