01

जब से धरती पर इंसानों का कब्जा हुआ, तब से इंसानों ने कई ऐसे आविष्कार किए जिनसे उन्होंने अपनी जिंदगी आसान भी कर ली और खतरे में भी डाल ली. इंसानों ने प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया, जंगलों को काटने लगे और इस चक्कर में कई जानवर विलुप्त हो गए. पर विलुप्त होने की इस श्रेणी में सिर्फ जानवर ही नहीं, इंसान भी शामिल हैं. जो इंसान जंगलों में रह गए वो प्रकृति के ज्यादा करीब थे पर शहरी और आधुनिक लोगों ने इन जनजातियों के लिए जिंदगी को मुश्किल बना दिया. आज भी धरती पर कई ऐसी जनजातियां हैं जो खत्म होने वाली हैं. इनकी आबादी बेहद कम बची है. आज हम ऐसी ही 7 जनजातियों (world’s most endangered tribes) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ये रिपोर्ट वॉन्डरलस्ट वेबसाइट की साल 2016 की एक रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
Author: Up Head Line
Views: 37








