Janjgir-Champa: 10 साल से बन रहे रेलवे के इस ओवरब्रिज के इंतजार में जनता, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे जायजा लेने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. जांजगीर चाम्पा. जिले के बहुप्रतिक्षित रेलवे ओवर ब्रिज का काम अब अंतिम चरण में है. 10 साल पहले शुरू हुए चाम्पा और जांजगीर के बीच खोखसा गांव में बन रहे रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण करने नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पुल के ऊपर पहुंचे. बिलासपुर रेलवे के अधिकारियों से ओवरब्रिज के कार्य की पूर्णता के विषय में जानकारी ली. रेलवे के अधिकारी के मुताबिक आरओबी का कार्य पूरा हो गया है. लगभग 25 करोड़ की लागत से बन रहे आरओ बी और सड़क का कार्य भी पूरा हो गया है. फिनिशिंग का कार्य चल रहा है. नेता प्रतिपक्ष ने जून माह में आरओबी का कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई है. डेढ़ किलोमीटर लम्बे रेलवे ओवर ब्रिज के उद्घाटन के लिए रेल मंत्री को आमंत्रित किया है.

छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज अपने जांजगीर चाम्पा विधानसभा में जांजगीर नगर व चाम्पा नगर के मध्य खोखसा फाटक में कई वर्षों से निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया. इस अवसर पर बिलासपुर रेलवे के डीआरएम कार्यालय से आये ब्रीज का काम देखने वाले तकनीकी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.


रेलवे के अधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष को बताया कि रेलवे ओवरब्रिज का काम अब पूरा हो गया है. लोक निर्माण विभाग के सिर्फ सड़कों व लाईटिंग का काम शेष है. उसके पूरा होते ही इसी माह जून में इस ब्रिज को जनता के आवागमन हेतु समर्पित कर देंगे. नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने निरीक्षण के दौरान विस्तार से जानकारी ली है.

.

FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 16:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें