
पुनीत माथुर/ जोधपुर. नन्हा सा है लेकिन उसके पास इतना हुनर है कि वह फ्री मोड ऑपरेटर एयरक्राफ्ट को ऐसे उड़ाता है मानो किसी खिलौने से खेल रहा है. उसकी कला को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह मिली है. तो चलिए आपको मिलाते है और दिखाते हैं उसकी हाथ की कलाकारी.
निहाल और प्रणव दोनों चचेरे भाई हैं दोनों रातानाडा इलाके में रहते हैं और इनके परिवार में रिमोट ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट बनाने की फैक्ट्री है पिछली तीन पीढ़ियों से यह परिवार रिमोट ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट बना रहा है और सेना एनसीसी को सप्लाई करता है. अपने पारिवारिक काम को देख कर निहाल और प्रणव ने इन एयरक्राफ्ट को उड़ाने की कला सीख ली. दूसरी कक्षा में निहाल ने अपना पहला रिमोट ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट बनाया और उन्हें ₹100 का इनाम मिला इसके बाद क्या था निहाल और प्रणव ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक कई एयरक्राफ्ट तो बनाए हैं. साथ ही 3D तरीके से एयरक्राफ्ट उड़ाने में महारत हासिल की है.
देश में चुनिंदा पायलटों में शुमार निहाल बताते हैं कि उन्होंने अब तक कई जगह पर एयरक्राफ्ट उड़ा कर प्रदर्शन किया है और इसी के चलते उनका नाम इंडिया रिकॉर्ड में 2019 और एशिया रिकॉर्ड में 2020 में दर्ज हुआ है. वे चाहते हैं कि उन्हीं की तरह रिमोट ऑपरेटेड एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले अन्य बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहन मिले सरकार आगे आए और उनके लिए भी उचित व्यवस्था करें. ताकि वे अपने हुनर को और लोगों तक पहुंचा सके और दुनिया में हिंदुस्तान का नाम रोशन कर निहाल बताते हैं कि जब वह 3D तरीके से S9 एयरक्राफ्ट कोड आते हैं तो सभी लोग देखकर अचंभित हो जाते हैं प्रति सेकंड कई कमांड इन एयरक्राफ्ट को देनी होती है और उसी के चलते यह एयरक्राफ्ट एक हेलीकॉप्टर की तरह अपनी पोजीशन में उड़ते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 06, 2023, 16:11 IST








