Top MBA Colleges in India 2023, Top Management colleges in India, NIRF Ranking 2023: मैनेजमेंट में करियर बनाने वालों के लिए यह खबर काम की है. काफी स्टूडेंट्स को अच्छे मैनेजमेंट कॉलेजों की तलाश रहती है, तो आइए हम आपको देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों के बारे में बताते हैं. यह पूरी लिस्ट हाल ही में जारी NIRF Ranking 2023 के आधार पर है.
01

NIRF Ranking 2023: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय हर साल NIRF रैंकिंग जारी करता है. यह रैंकिंग अलग-अलग श्रेणियों के हिसाब से बनाई जाती है. इसका फुल फॉर्म नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क है. इस साल की NIRF Ranking 2023 मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एजुकेशन एंड एक्सटर्नल मिनिस्टर राजकुमार रंजन ने जारी की है. मैनेजमेंट कॉलेजों की NIRF Ranking 2023 में देश के कई आईआईएम शामिल हैं (Management College Ranking NIRF).
02

IIM Ahmedabad NIRF Ranking 2023: आईआईएम अहमदाबाद गुजरात में स्थित है. NIRF रैंकिंग 2023 में इसे सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट कॉलेज घोषित किया गया है. इसका स्कोर 83.2 है. साल 2022 में आईआईएम अहमदाबाद 83.35 स्कोर के साथ टॉप पोजिशन पर था.
03

IIM Bangalore NIRF Ranking 2023: 80.89 स्कोर के साथ कर्नाटक में स्थित आईआईएम बैंगलोर इस रैंकिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. पिछले साल भी यह दूसरे नंबर पर ही था. तब इसका स्कोर 82.62 था. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इसमें अप्लाई करने की कोशिश करते हैं.
04

IIM Kozhikode NIRF Ranking 2023: केरल में स्थित आईआईएम कोझीकोड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. इसका स्कोर 76.48 है. पिछले साल आईआईएम कोझीकोड 74.74 स्कोर के साथ पांचवे नंबर पर था. वहीं, तीसरे नंबर पर IIM Calcutta 78.64 स्कोर के साथ थर्ड रैंक पर था.
05

IIM Calcutta NIRF Ranking 2023: टॉप मैनेजमेंट कॉलेज लिस्ट में चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल में स्थित आईआईएम कलकत्ता है. इसका स्कोर 75.53 है. पिछले साल आईआईटी दिल्ली 75.10 स्कोर के साथ चौथी रैंक पर था. वहीं, साल 2022 में आईआईएम कलकत्ता तीसरे नंबर पर था.
06

IIT Delhi NIRF Ranking 2023: 74.14 स्कोर के साथ आईआईटी दिल्ली एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में पांचवे नंबर पर है. आईआईटी दिल्ली टॉप मैनेजमेंट रैंकिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाने वाला पहला आईआईटी है. पिछले साल यह 75.10 स्कोर के साथ चौथी रैंक पर था. इस साल यह एक पायदान नीचे खिसक गया है.
07

IIM Lucknow NIRF Ranking 2023: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित आईआईएम लखनऊ एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में 6वें नंबर पर है. इसका स्कोर 74.11 है. पिछले साल भी आईआईएम लखनऊ (IIM Lucknow) इसी रैंक पर था लेकिन तब इसका स्कोर थोड़ा बेहतर यानी 74.55 था.
08

National Institute of Industrial Engineering NIRF Ranking 2023: महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग सातवें नंबर पर है. इसका स्कोर 71.99 है. पिछले साल इस नंबर पर आईआईएम इंदौर था (IIM Indore) . तब उसका स्कोर 70.66 था.
09

IIM Indore NIRF Ranking 2023: आईआईएम इंदौर मध्य प्रदेश में स्थित है. टॉप मैनेजमेंट कॉलेज की रैंकिंग में आईआईएम इंदौर 8वें नंबर पर है. इसका स्कोर 71.95 है. पिछले साल इस नंबर पर झारखंड में स्थित XLRI – Xavier School of Management था. तब उसका स्कोर 69.67 था.
10

XLRI Xavier School of Management NIRF Ranking 2023: झारखंड में स्थित जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है. इसका स्कोर 70.75 है. पिछले साल यह संस्थान 8वीं रैंक पर था. 2022 में मुंबई में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग 9वीं रैंक पर था.
11

IIT Bombay NIRF Ranking 2023: आईआईटी बॉम्बे इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है. महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित इस आईआईटी को 68.11 स्कोर दिया गया है. पिछले साल इस रैंक पर आईआईटी मद्रास था. उसका स्कोर 66.60 था. वहीं, आईआईटी बॉम्बे पिछले साल 66.24 स्कोर के साथ 11वीं रैंक पर था.








